Site icon अग्नि आलोक

एग्रीकल्चर ड्रोन इस्तेमाल के लिए SOP जारी; तोमर बोले- इससे किसानों को फायदा होगा, रोजगार भी बढ़ेगा

Share

नई दिल्ली

किसानों को अब फसलों के बीच घुसकर खाद-दवा का छिड़काव करने की जरूरत नहीं होगी। ये सब काम ड्रोन के जरिए होगा। कृषि में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किए।

SOP में फ्लाइंग परमिशन, एरिया डिस्टेंस रिस्ट्रिक्शन, वेट क्लासिफिकेशन, ओवरक्राउडेड एरिया रिस्ट्रिक्शन, ड्रोन रजिस्ट्रेशन, सेफ्टी इंश्योरेंस, पायलटिंग सर्टिफिकेशन, ऑपरेटिंग प्लान, एयर फ्लाइट जोन, वेदर कंडीशन और इमरजेंसी हैंडलिंग प्लान समेत अन्य एस्पेक्ट शामिल हैं।

मजदूरों की समस्या से मिलेगी निजात
किसानों को फसलों के बीच जाकर छिड़काव करने में काफी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में ड्रोन का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होगा। ड्रोन के जरिए कम समय में ज्यादा एरिया को कवर किया जा सकेगा। इसके साथ ही लेबर की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

कृषि में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने SOP जारी की।

SOP से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

किसानों को फायदा होगा और रोजगार बढेंगे
SOP को जारी करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ड्रोन के उपयोग से किसान को काफी फायदा होगा। इससे रोजगार भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘देश के कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण केंद्र सरकार के मुख्य एजेंडे में से एक है। ऐसे में कृषि में नई तकनीकों को शामिल करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि पिछले साल देश में टिड्डियों के प्रकोप को दूर करने के लिए ड्रोन सहित नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था।

Exit mobile version