Site icon अग्नि आलोक

पातालपानी में झरना निहारने उमड़े सैलानी, हेरिटेज ट्रेन में यात्रियाें का दबाव बढ़ा ताे लगाना पड़ा एक अतिरिक्त काेच

Share

महू

तहसील में रविवार काे बड़ी संख्या में सैलानी पर्यटन स्थल पर प्राकृतिक साैंदर्य का लुत्फ निहारने के लिए उमड़े। तहसील के प्रमुख पर्यटन स्थल पातालपानी, बामनिया कुंड, मेहंदी कुंड, चाेरल डेम, जानापाव, जाम दरवाजा, चाेरल नदी आदि स्थानाें पर सुबह से ही सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल पातालपानी में ताे दिनभर में पांच हजार से ज्यादा सैलानियाें ने झरने व वादियाें का लुत्फ उठाया।

यहां पर सैलानियों के लिए घुड़सवारी, ऊंट सवारी सहित अनेक झूले-चकरी भी लगाए गए। सैलानियों ने पातालपानी झरने के खूब सेल्फियां ली। इसके अलावा चार दिन पूर्व फिर से शुरू हुई हेरिटेज ट्रेन पहले रविवार काे भी फुल चली। हालात यह रही की इसमें एक अतिरिक्त काेच लगाना पड़ा। रविवार काे सैलानियाें के फन काे अपने कैमरे में हमारे फाेटाे जर्नलिस्ट ने कैद किया।

हेरिटेज ट्रेन : पांच काेच में वेटिंग ताे रेलवे ने बढ़ावा एक और काेच, 325 से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
चार दिन पूर्व रेलवे ने हेरिटेज ट्रेन काे पांच काेच के साथ शुरू किया था। इसमें तीन जनरल व दाे नए पारदर्शी काेच शामिल थे। इस ट्रेन में सैलानियाें का दबाव इतना बड़ा कि इस ट्रेन में एक जनरल काेच और बढ़ाया गया। जिसके चलते रविवार काे यह ट्रेन छह काेच के साथ चली। ट्रेन में रविवार काे 325 से ज्यादा यात्रियाें ने सफर किया।

Exit mobile version