Site icon अग्नि आलोक

पाकिस्तान सिविल वॉर की तरफ,पंजाब फौज के हवाले, हर शहर में हिंसा-आगजनी

Share

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 9 मई को दोपहर करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। अल-कादिर ट्रस्ट स्कैम केस में पाकिस्तानी रेंजर्स ने NAB (नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो) के आदेश पर ये गिरफ्तारी की। पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक अल कादिर ट्रस्ट घोटाला करीब 60 अरब पाकिस्तानी रुपए का है और इसका फायदा इमरान, पत्नी बुशरा बीबी और बुशरा की दोस्त फराह गोगी ने उठाया।

गिरफ्तारी से पहले इमरान 2 केस में जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे। गिरफ्तारी के बाद PTI के कार्यकर्ताओं ने देशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। अल-जजीरा के मुताबिक पुलिस ने अब तक इमरान के 1 हजार समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। हर शहर में हिंसा-आगजनी हो रही है। सबसे बड़ा राज्य पंजाब अब फौज के हवाले है। देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इस्लामाबाद में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। अहम शहरों में पैरामिलिट्री फोर्स रेंजर्स की तैनाती भी कर दी गई है।

देखिए मंगलवार को इमरान के कोर्ट पहुंचने से लेकर उनकी गिरफ्तारी और फिर पेशी तक की 15 अहम तस्वीरें…

फोटो 9 मई की है जब इमरान खान भारी सुरक्षा के बीच 2 केस में जमानत के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट जा रहे थे।

इस फोटो में पूर्व पाकिस्तानी PM इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट जाते नजर आ रहे हैं।

ये फोटो खान की गिरफ्तारी से ठीक पहले की है। वो इस्लामाबाद कोर्ट के बायोमेट्रिक रूम में बैठकर बाहर का माहौल देख रहे थे।

तस्वीर इमरान के वकील की है, जिन्हें चोट लगी हुई है। PTI का आरोप है कि इमरान और उनके वकील को कोर्ट के बाहर पीटा गया।

इमरान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर भगदड़ मच गई। PTI वर्कर्स ने पुलिस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने कोर्ट के बाहर PTI वर्कर्स को काबू में करने के लिए आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इमरान की गिरफ्तारी के खिलाफ उनके समर्थकों ने लंदन में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में PTI कार्यकर्ता लगातार हंगामा कर रहे हैं। इसे देखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

इस फोटो में पुलिसकर्मी एक जली हुई दुकान के बाहर नजर आ रहा है। PTI कार्यकर्ताओं ने इस दुकान में आग लगा दी थी।

इमरान समर्थकों ने कई बसों और कारों को भी आग के हवाले कर दिया। इस्लामाबाद में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

पाकिस्तान में प्रदर्शन के दौरान PTI कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। इसमें अब तक 8 लोगों की मौत हुई है।

मंगलवार को कराची में PTI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन में आग लगा दी। कुछ लोगों ने इस आग के सामने सेल्फी भी ली।

कराची में PTI वर्कर्स ने पैरामिलिट्री चेकपोस्ट को आग के हवाले कर दिया। ज्यादातर बड़े शहरों में धारा 144 लगाई गई है।

इस्लामाबाद पुलिस लाइन के बाहर आर्मी तैनात की गई है। पंजाब प्रांत को अब पूरी तरह फौज के हवाले कर दिया गया है।

बुधवार को NAB जज के सामने इमरान के केस की सुनवाई से ठीक पहले उनकी ये तस्वीर सामने आई।

Exit mobile version