Site icon अग्नि आलोक

व्यापारियों ने तीसरे दिन ब्लैकआउट किया, सुभाष मार्ग पर आज से हस्ताक्षर अभियान

Share

इंदौर

ई-वे बिल का दायरा बढ़ाने और जीएसटी 1 जनवरी से बढ़ाने के विरोध में कपड़ा कारोबारियों का प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कारोबारियों ने दुकानों की लाइट बंद कर ब्लैकआउट किया। इंदौर रिटेल गारमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन व सचिव महेश गौर ने कहा रोटी, कपड़ा और मकान आम आदमी की जरूरत है।

कपड़ा कारोबारी जबरेश्वर महादेव मंदिर के पास एकत्र हुए और पेट पर ताले बांधकर प्रदर्शन किया। कपड़ा बाजार के कारोबारियों ने भी गोवर्धन चौक पर जमा होकर विरोध जताया। घंटे, शंख बजाए। क्लाॅथ मार्केट के अध्यक्ष हंसराज जैन, मंत्री कैलाश मूंगड़, प्रचार संयोजक रजनीश चौरड़िया, अरुण बाकलीवाल के अलावा रेडीमेड वस्त्र निर्माता संघ के अध्यक्ष आशीष निगम, सीतलामाता बाजार के हेमा पंजवानी, सचिव अतुल नीमा, मालवा मिल के मुकेश देवांग, सांठा बाजार के विजय खत्री, शकर बाजार के शरद सोनी, अहिल्यापुरी के दीपक चौहान, नलिया बाखल के मनीष अग्रवाल उपस्थित थे।

समाजजन बोले- पाल धर्मशाला के लिए दूसरी जमीन दें, फिर हटा लेंगे

सुभाष मार्ग पर स्मार्ट सिटी ने गुरुवार को सेंट्रल लाइन डालने का काम पूरा कर दिया। चौड़ीकरण में बाधक पाल समाज की धर्मशाला को हटाने के लिए समाज का प्रतिनिधिमंडल खुद आगे आया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला, पूर्व पार्षद अनिल शुक्ला व पाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात की।

उन्होंने कहा पाल समाज की धर्मशाला और मंदिर के लिए सुभाष हायर सेकंडरी स्कूल के पास रिक्त पड़ी शासकीय जमीन दी जाए। इस पर समाज मंदिर और धर्मशाला को हटा लेगा। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि नगर निगम से चर्चा कर इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।

दूसरी तरफ रहवासी शुक्रवार से रोड को 80 फीट ही चौड़ा बनाए जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी ने बताया सड़क मास्टर प्लान के हिसाब से ही चौड़ी होगी। जिन लोगों ने भी नपती को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है, उनका निराकरण किया जा रहा है।

Exit mobile version