Site icon अग्नि आलोक

दुखद: माकपा नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का निधन, कोरोना महामारी ने छीन ली जिंदगी

Share

देश में कोरोना हर तरफ कहर बरपा रहा है। इसका शिकार माकपा के दिग्गज नेता सीताराम येचुरी भी हो गए हैं। दरअसल, कोरोना महामारी ने उनके बेटे आशीष येचुरी की जिंदगी छीन ली। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज (22 अप्रैल) सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गहरी संवेदना जाहिर की। 

सीताराम येचुरी ने दी जानकारी
सीताराम येचुरी ने अपने बड़े बेटे के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को कोविड-19 की वजह से आज सुबह खो दिया। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमें आशा दी और जिन्होंने आशीष का इलाज किया। डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, स्वच्छताकर्मी और अन्य लोग, जो हमारे साथ खड़े रहे।’

Exit mobile version