Site icon अग्नि आलोक

26 IFS अफसरों के तबादले:प्रमुख सचिव की नाराजगी के चलते हटाए गए वन विहार नेशनल पार्क के संचालक अजय यादव; एससी गुप्ता को मिली कमान

Share

राज्य सरकार ने मंगलवार को भारतीय वन सेवा (IFS) के 26 अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें मुख्य वन संरक्षक एवं भोपाल वन विहार नेशनल पार्क के संचालक अजय कुमार यादव भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि विभाग के प्रमुख सचिव की नाराजगी के चलते उन्हें हटाया गया है। छह माह पहले ही यादव को यहां पोस्टिंग मिली थी।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि यादव के कामकाज से वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल नाराज चल रहे थे। हाल ही में यादव ने वर्णवाल से मिलकर नाराजगी दूर करने का प्रयास भी किया था। अब उन्हें प्रतिनियुक्ति पर वन विभाग के बाहर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भेजा गया है। उनके स्थान पर मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान व विस्तार एससी गुप्ता को तैनाती दी गई है।

वन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची

Exit mobile version