Site icon अग्नि आलोक

सांसद शंकर लालवानी को लेकर जबरदस्त नाराजगी

Share

गिडवानी के विरोध में 22 परचे दाखिल

संध्या का विरोश भोपाल तक पहुंचा

नितिन मोहन शर्मा

————————

सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। वार्ड 6 66 में तो खुलकर बगावत हो गई है। इन दोनों वार्डों में लालवानी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और दावेदारो की बजाय अपनी पसंद के टिकिट जोर देकर करवा लिए। एक मे संध्या यादव तो दूसरे में कंचन गिडवानी का टिकट है। गिडवानी 66 नम्बर वार्ड सह जहां से एक दो नही 22 नेताओ में परचे दाखिल कर दिए है। इसमी लालवानी समर्थक भी है। गिडवानी वाला वार्ड अनारक्षित था और यहां से किसी पुरुष दावेदार के टिकट की पक्की उम्मीद थी लेकिन टिकिट फिर से गिडवानी को दे दिया गया। इसी प्रकार वार्ड 6 का इलाका मल्हारगंज का है यहां से शंकर लालवानी ने भागीरथपुरा निवासी अपनी समर्थक संध्या यादव का टिकट करवा लिया। यहां के स्थानीय दावेदार रंजना मुकेश खटवा कविता यादव कपिल शर्मा आदि निर्दलीय लड़ने परचे दाखिल किए है। वार्ड 6 का गुस्सा रविवार को भोपाल तक पहुंच गया। वार्ड 42 से मुद्रा शास्त्री के टिकट का भी विरोध है। लालवानी के तीन टिकट ओर तीनो महिला नेताओ के हुए। इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर मोर्चा खुला हुआ है। 

———————–

हार नही मान रहा गौड़ केम्प

अपनी अयोध्या में लालवानी के दखल के बावजूद मौजूदा विधायक मालिनी गोड़ केम्प हार मानने को तैयार नही। मालिनी पुत्र और पार्टी के नगर अध्यक्ष एकलव्य सिंह गोड़ में मैदान पकड़ रखा है और उनकी कोशिशों का सिंधी समुदाय के जमीनी नेताओ का साथ भी मिल रहा है। वार्ड 66 से निर्दलीय परचा भरने वाले अधिकांश नेता उनके सम्पर्क में है।

बदल सकता है वार्ड 6 ओर 66 का टिकट

सासंद के खिलाफ खुले मोर्चे के बाद पार्टी सूत्रों का कहना है वार्ड 66 ओर 6 में टिकिट का बदलाव हो सकता है। ज्यादा सम्भवना वार्ड 66 की जहा 22 निर्दलीय मैदान में है।विधानसभा 1 के  वार्ड 6 का टिकट बदलाव में इस सीट से चुनाव हारे सुदर्शन गुप्ता की रजामंदी जरूरी है।नाराज नेताओ का कहना है कि गुप्ता लालवानी की जुगलबंदी से यहां संध्या यादव का टिकट हुआ है।

————-

वार्ड क्र. 66 में लालवानी से नाराज नेताओ ओर परचा दाखिल करने वालो की लिस्ट! 

1) जय कुमार मटाई 

2) गौरव वानखेड़े 

3) मुकेश वर्मा 

4) संजय पठेजा 

5) प्रकाश रोचलानी 

6) अंकित यादव 

7) गुरजोत सिंह गिल 

8)मुकेश सचदेव 

9)चंद्र शेखर रावल 

10) रविंद्र शुक्ला 

11)दीपक खत्री 

12) कंचन गिदवानी 

13) प्रकाश पारवानी 

14) महेंद्र भटिआ 

15) हरवीन सोमिल माटा 

16)विजय वाधवानी 

17) अनिल नायडू 

18) अनिल नायडू (निर्दलीय)

19) शंकर चेलानी 

20) महेश कुकरेजा 

21) दयाल बजाज 

22) नरेश फुंदवानी 

23) महेश वाधवानी (बाबू वाधवानी)

Exit mobile version