Site icon अग्नि आलोक

*आशीष मंडलोई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा* 

Share

आज 20 मई को हमारे स्वर्गीय  साथी आशीष मंडलोई की पुण्यतिथि है। उस अवसर पर नर्मदा बचाओ आंदोलन कार्यालय बड़वानी , पर उनको श्रद्धांजली अर्पित की गई। आज आशीष मंडलोई के कार्यों को याद करते हुये उन्हें कार्यांजली अर्पित की गई। जब नर्मदा घाटी के पुनर्वास के मुद्दों को लेकर संघर्ष चल रहा था और कई बाहर के एक्टिविष्ट कार्य छोड़कर चले गये उस समय मे दीदी मेधा पाटकर जी साथ आशीष मंडलोई ने कार्य की बागडोर संभाली और कार्यों को आगे बढ़ाया। इसी दौरान पुनर्वास के साथ सूचना अधिकार कानून की मदद लेकर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के फर्जी रजिस्ट्री घोटाले को देवेंद्रसिंह तोमर जैसे साथियों को साथ लेकर 1हजार करोड़ के घोटाले को उजागर किया।  साथी आशीष मंडलोई, अमर रहे, अमर रहे। साथी देवेंद्रसिंह तोमर अमर रहे, अमर रहे।

 साथ ही हमारे जांबाज साथी स्व. देवेंद्रसिंह तोमर, की  याद करते हुये उन्हें भी श्रद्धांजली अर्पित की। 10 मैं 2019 को अचानक वह भी हमे छोड़कर चले गये। देवेंद्र भाई का डूब कोई संबंध नही था। फिर भी हर समय आंदोलन के लिए तत्पर रहते। फर्जी रजिस्ट्री सच्चाई उजागर करने  में उनका भी बड़ा योगदान  रहा। 

देवेंद्र भाई का मनावर तहसील में ही नही किसी भी तहसील हाजिर रहना बड़ी बात थी। रणवीर भाई, देवेंद्र भाई, देवीसिंह भाई  की जोड़ी फर्जी रजिस्ट्री के दलालों पर बहुत भारी पड़ रही थी। कई बार दलालों के द्वारा धमकिया भी मिली थी लेकिन निडर रहने वाले देवेन्द्र भाई कभी डरे नही। आशीष भाई और देवेंद्र भाई के किये गये कार्यों की प्रेरणा लेकर अबतक स्थानीय कार्यकर्ताओं दीदी के साथ मिलकर हमने 50 हजार विस्थापितों को पुनर्वास का लाभ दिलाया, 20 हजार परिवारों को गुजरात, महाराष्ट्र, में  5 एकड़ जमीन का लाभ दिलाया है। 8 सौ से अधिक किसानों को जमीन के बदले 60 लाख रुपये की अनुदान राशि का लाभ दिलाया है।  आज भी कुछ हजार परिवारों का पुनर्वास का हक बाकी है जिसके लिए हमारा संघर्ष जारी है। 

Exit mobile version