Site icon अग्नि आलोक

तृणमूल नेता कुणाल घोष का दावा- भाजपा छोड़ TMC में वापस आना चाहते हैं शुभेंदु अधिकारी

Share

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी वापस ममता बनर्जी के साथ आना चाहते हैं। घोष ने कहा कि कांथी नगर पालिका चुनाव में उनके करीबियों को भाजपा ने टिकट नहीं दिया, जिसके बाद वे TMC में घर वापसी करना चाहते हैं। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग आज, 623 कैंडिडेट मैदान में
उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार को पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने मतदान से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 58 सीटों के लिए 623 कैंडिडेट मैदान में है। वोटिंग के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए आयोग ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की 796 कंपनियों की तैनाती की है। वहीं, नोएडा में पुलिस की टीम ड्रोन कैमरे से बूथों की निगरानी करेगी।​​​​​​​

पश्चिमी यूपी के 59 सीटों पर मतदान जारी है।

PM मोदी ने वोटरों से की अपील, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में मतदाताओं से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
तमिलनाडु भाजपा ऑफिस में फेंका गया बम
तमिलनाडु में भाजपा कार्यालय के भीतर पेट्रोल बम फेंका गया है। बम फेंकने वाले अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है। घटना रात करीब 1 बजे की है।

BJP कार्यालय पर बम फेंका गया है।

सहारनपुर और श्रीनगर में चुनावी रैली करेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के सहारनपुर और उत्तराखंड के श्रीनगर में चुनावी रैली करेंगे। सहारनपुर में दूसरे चरण में मतदान होना है। प्रधानमंत्री की रैली का पूरे प्रदेश में वर्चुअल प्रसारण भी किया जाएगा। PM के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। वहीं उत्तराखंड की रैली में प्रधानमंत्री के साथ CM पुष्कर सिंह धामी भी सभा को संबोधित करेंगे।

संभल में योगी-ओवैसी की चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश के संभल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कैंडिडेट के लिए वोट मांगेंगे। वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी आज संभल में रैली करेंगे। ओवैसी इसके अलावा बरेली के सिथरी में एक जनसभा में भाग लेंगे।

त्रिपुरा में जिम-रेस्तरां खुलेगा, नाइट कर्फ्यू में भी ढील
त्रिपुरा सरकार ने कोरोना वायरस ग्राफ में कमी के बाद जिम, रेस्तरां और सिनेमा हॉल को खोलने का निर्देश दिया है। हालांकि राज्य में नाइट कर्फ्यू को खत्म नहीं किया गया है। राज्य में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगी। वहीं जिम और रेस्तरां खोलने के लिए सरकार ने SOP भी जारी किया है।

Exit mobile version