Site icon अग्नि आलोक

गाडरवारा में फ्लाई ऐश डस्ट के पहाड़ से फिसला ट्रक ड्राइवर, मौत

Share

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर NTPC गाडरवारा में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ट्रक ड्राइवर की फ्लाई ऐश डस्ट के पहाड़ से गिरकर मौत हो गई। लोगों ने खुदाई कर उसके शव को निकाला। 

मृतक ट्रक ड्राइवर सागर जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह फ्लाई ऐश डस्ट का डंपर चलाता था। वह NTPC में फ्लाई ऐश डस्ट को लोड कर रहा था। तभी पीछे से डस्ट का पहाड़ फिसल गया और उसी डस्ट में दबकर उसकी मौत हो गई।

JCB मशीन चला रहे ड्राइवर और स्थानीय लोगों ने डस्ट को अलग कर मृतक के शव को निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाकर गाडरवारा पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा। 

Exit mobile version