अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विरोधी और प्रवासियों के लिए मुखर होकर बोलने वाली अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर हमला हुआ है. मंगलवार को मिनयोपोलिस में एक टाउन हॉल मीटिंग के दौरान, एक शख्स ने उनपर स्प्रे किया.अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर मिनियोपोलिस में एक टाउन हॉल मीटिंग के दौरान हमला हुआ है. इस घटना के बावजूद, उन्होंने अपना भाषण जारी रखा. यह हमला संघीय इमिग्रेशन कानूनों को लेकर बढ़ते तनाव के बीच हुआ है. उमर ने इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) को खत्म करने और होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी के इस्तीफे की मांग की है.
इस महीने एजेंटों द्वारा एक इंटेंसिव केयर नर्स और तीन बच्चों की मां को गोली मारने के बाद से संघीय इमिग्रेशन कानून लागू करने को लेकर तनाव काफी बढ़ गया है. मिनेसोटा की रिप्रेजेंटेटिव इल्हान उमर ने हमले के बाद अपना टाउन हॉल स्पीच जारी रखी.
उनके ऑफिस ने बाद में बयान जारी कर कहा कि वह धमकियों के आगे हार नहीं मानतीं हैं. स्प्री से ठीक पहले, उमर ने अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट को खत्म करने और होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम से इस्तीफा देने की मांग की थी.
वीडियो में कैद हुआ पूरा हमला
वीडियो में दिखाया जा सकता है कि एक आदमी डेमोक्रेट सांसद के पास जा रहा है. जब वह पोडियम से कमरे में मौजूद लोगों को संबोधित कर रही थीं. इसके बाद उसे बहुत कम दूरी से उसकी तरफ एक अनजान चीज़ की पतली धार स्प्रे करते हुए देखा गया.हालांकि, इस घटना से इल्हान को कोई चौट नहीं है और सिक्योरिटी ने उस शख्स को पकड़ लिया. जिसके बाद इल्हान ने अपना भाषण फिर से शुरू किया.

