Site icon अग्नि आलोक

सत्यदेव नगर का सत्य…..सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक…..पैदल राहगीर बन रहे है शिकार

Share

इंदौर। वैसे तो इंदौर नगर निगम देश में सफाई के मामले में अपना जज्बा दिखाने , गरीब बेसहारा इंसानों के साथ अमानवीय रवैए के लिए ख्यात है। लेकिन इन दिनों एक और मामला सामने आ रहा है और  वह है राह चलते इंसानों पर आवारा कुत्तों के हमले का। हवा बंगला के पीछे सत्यदेव नगर, सूर्यदेव नगर के साथ ही ग्रेटर वैशाली,वैशाली नगर, अहिल्या नगर, परस्पर नगर, के साथ ही आसपास की कालोनियों के रहवासी इन दिनों कुत्तों के आतंक से ज्यादा परेशान है।

पिछले चार दिनों में अकेले सत्यदेव नगर में ही पांच लोगों को इन कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है। इंदौर नगर निगम तो अपना सारा ध्यान तमगा हासिल करने में ही मशगूल है। नागरिकों की इस तकलीफ से तो उसका कोई सरोकार ही नहीं हो। वार्ड 81 के जन प्रतिनिधि भी इस समस्या को हल्के में ही ले रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता जो वार्ड 81 में काफी सक्रिय हैं लेकिन यह समझ नहीं आ रहा कि वे भी इस समस्या के हल के लिए निष्क्रिय क्यों हैं। पूर्व की महापौर परिषद ने शहर में आवारा मवेशियों व कुत्तों को पकड़ने व उनका शहर से निकाला करने का अभियान भी छेड़ा था पर पता  नहीं रुक क्यों गया  अब जब प्रशासक के जिम्मे यह कार्य है तो उनका ध्यान इस ओर है ही नहीं। पता नहीं इसके पीछे भी कोई तमगा लेने की मंशा तो नहीं।वार्ड 81 के भाजपा के सक्रिय प्रतिनिधि को जब समस्या से अवगत कराया तो उनका कहना था वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए सर्वे हो रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि  कुत्तों को इस सर्वे के दुष्परिणाम कि  भनक लग गई हो और वे अपना विरोध पुरजोर तरीके से राहगीरों को निशाना बनाकर जता रहे हों।सत्यदेव नगर में सोमवार 1 फरवरी की रात  में सड़कों पर कुत्तों ने एलाने जंग सी स्थिति निर्मित कर दी। मोटर सायकल सवार दो युवक अचानक हुए कुत्तों के सामूहिक आक्रमण से भयभीत होकर गिर पड़े और चालक को बुरी तरह पैर में काटकर लहू लुहान कर दिया। पीछे बैठा व्यक्ति भी गिरने से चोटिल हो गया। कुछ देर मे एक युवक कुत्तों के डर  से वाहन पर नियन्त्रण नहीं रख पाया और  गिर गया  इसी बीच कुछ कुत्ते कुछ इस तरह दौड़  कर उसके पास पहुंचे जैसे मदद को कोई आता है इतने में कुछ नागरिकों ने तत्परता दिखाई व दौडे नहीं तो ये तथाकथित  मददगार (कुत्ते) उस पर टूट पड़ते।आप इस कथन के साथ फोटो भी देखें और कुत्तों का संवेद स्वर भी साथ के वीडियो  मनन सुनें।वैसे मैं यह नहीं लिखता कि आप इस वाकये को खूब वायरल करो हाँ इतना तो अवश्य निवेदन करूंगा कि इस बात को नगर निगम की जिम्मेदारी बतौर उन तक पहुँचाने में जरूर मदद करें।@@@@@निशिकांत मंडलोई 

Exit mobile version