Site icon अग्नि आलोक

30 हजार की नौकरी वाली मैडम का ‘साम्राज्य’ अर्थशास्त्रियों को हिला देगा!

Share

मध्यप्रदेश के इतिहास में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने सबसे बड़ी और अलग तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। गुरुवार को राजधानी भोपाल में मारे गए छापे में संविदा नौकरी कर रही महिला सहायक इंजीनियर हेमा मीणा करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन निकली है। 13 साल की नौकरी में उसे जितनी सैलरी नहीं मिली है, उससे करीब तीन सौ गुना अधिक की संपत्ति उसके पास दिख रही है। उसकी संपत्ति देखकर बड़े-बड़े अर्थशास्त्री हिसाब लगाने में चकरा जाएंगे।

मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रभारी सहायक यंत्री (संविदा) हेमा मीणा करोड़ों की असामी निकली हैं। 13 साल की नौकरी में उन्होंने आय से 332% ज्यादा प्रॉपर्टी बना ली। उनकी मंथली सैलरी 30 हजार रुपए महीना है। गुरुवार सुबह भोपाल से 19 किलोमीटर दूर उनके बिलखिरिया स्थित आवास, फार्म हाउस और ऑफिस पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। सुबह 6 बजे से सर्च जारी है।

अब तक 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। लोकायुक्त टीम का मानना है कि प्रॉपर्टी का मूल्यांकन करने में दो दिन लग सकते हैं। संविदा अधिकारी की रईसी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर पर 30 लाख रुपए का LED TV लगा रखा था। फार्म में 100 से ज्यादा डॉग्स मिले हैं। इनमें कई महंगे ब्रीड के डॉग हैं। इनके लिए रोटी बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की मशीन है।

बंगले में बनवाए गए बड़े से गैराज में थार समेत 20 लग्जरी कार खड़ी मिलीं। लग्जरियस लाइफ की शौकीन हेमा खुद को IPS बताती है। बंगले के कर्मचारियों से बात करने के लिए वॉकी-टॉकी का यूज करती है। बंगले में जैमर लगा रखा है। 20 हजार वर्ग फीट जमीन पर यह आलीशान बंगला हेमा ने पिता के नाम बनवाया है। इसकी लागत 1 करोड़ रुपए है।

इतना ही नहीं, भोपाल, रायसेन और विदिशा के कई गांवों में जमीन के दस्तावेज मिले हैं। हार्वेस्टर, धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर और खेती में काम आने वाले इंस्ट्रूमेंट खरीदी के भी डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। बंगले से पुलिस हाउसिंग बोर्ड का सरकारी सामान भी मिला है। टीम इसे क्रॉस चेक करा रही है।

लोकायुक्त SP मनु व्यास ने बताया कि हेमा मीणा के खिलाफ 2020 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस किया गया है। विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भोपाल से सर्च वारंट लेकर कार्रवाई शुरू की गई है।

150 देसी-विदेशी नस्ल के कुत्ते मिले

लोकायुक्त भोपाल के डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि छापा मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में पदस्थ संविदा प्रभारी सहायक यंत्री हेमा मीणा के ठिकानों पर पड़ा है। सुबह 6 बजे से छापे की कार्रवाई शुरू की थी। लोकायुक्त की टीम का सिर तब चकरा गया जबकि उन्होंने हेमा मीणा के घर में 150 से अधिक देसी और विदेशी नस्ल के कुत्ते देखे। इन कुत्तों को पालने के लिए 50 से अधिक कमरे बनाए गए थे।

रोटी बनाने के लिए ढाई लाख की मशीन

वहीं, कुत्तों के लिए रोटी बनाने के लिए 2.50 लाख की मशीन खरीदी गई थी। इस मशीन से ही कुत्तों के लिए रोटियां सेंकी जाती थीं। हेमा के घर में 1.50 लाख रुपए कीमत का घी भी मिला है। यह घी भी कुत्तों को खिलाया जाता था। उसके पास भोपाल के बिलखिरिया स्थित आवास, फॉर्म हाउस सहित कई घर मिले हैं।

घर में 30 लाख की टीवी

30 हजार की सैलरी पाने वाली हेमा मीणा लग्जरी सुविधाओं की आदि है। उसके घर पर छापेमारी के दौरान लोकायुक्त टीम को 30 लाख रुपए की टीवी मिली है। वह टीवी सेट अभी पैक है। उसकी शानो शौकत देखकर अधिकारी चौंक गए हैं। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिरी उसने इतने रुपए कहां से कमाए हैं।

थार समेत 20 लग्जरी कारें

लग्जरी लाइफ की शौकीन हेमा मीणा के घर 20 लग्जरी कार और महंगी शराब की बोतलें भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि वह खुद को आईपीएस बताती थी। उसके बंगले में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। उनसे बात करने के लिए वह वॉकी-टॉकी का उपयोग करती थी। खुद को किसी खतरे से बचाने के लिए बंगले में जैमर लगा रखा है। संविदा सहायक इंजीनियर की ठाठ देखकर आसपास के लोग हैरान रहते थे।

2011 में मिली थी संविदा की नौकरी

वर्ष 2011 में संविदा नौकरी पर आई हेमा मीणा का वेतन 30 हजार रुपए है। उसने 12 साल में ही आय से 200 गुना से अधिक की संपत्ति अर्जित कर ली। पति से तलाक ले चुकी हेमा मीणा के पास करीब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। भोपाल के बिलखिरिया में हेमा मीणा ने अपने पिता के नाम 20 हजार वर्ग फीट जमीन खरीद रखी है।

एक करोड़ में बनवाया बंगला

हेमा मीणा ने अपने पिता के नाम पर जो जमीन खरीदी है। उस पर एक करोड़ की लागत से आलीशान बंगला बनवाया है। भोपाल, रायसेन और विदिशा के कई गांवों में भी जमीन खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं।

खेती में काम आने वाले लाखों के इंस्ट्रूमेंट मिले

वहीं, हार्वेस्टर, धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर और खेती में काम आने वाले इंस्ट्रूमेंट खरीदी के भी डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। उसके बंगले में सरकारी निर्माण उपयोग की जाने वाली मिली सीमेंट, गोदरेज, टेबल और कुर्सी भी मिली है। मीणा के खिलाफ 2020 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जांच टीम का कहना है कि हेमा मीणा तो सिर्फ मोहरा नजर आ रही है। संभवतः उसकी किसी अन्य अधिकारियों से भी पार्टनरशिप उजागर हो सकती है। कार्यवाही में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

सोलर पैनल चेक करने के बहाने बंगले में घुसी लोकायुक्त टीम

लोकायुक्त SP मनु व्यास ने बताया, गुरुवार सुबह 6 बजे हमारी टीम हेमा के बिलखिरिया स्थित बंगले पर पहुंची। टीम को हेमा के कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश। तब टीम ने बताया कि हम पशु विभाग से हैं। सोलर पैनल चेक करना है। इस पर कर्मचारियों ने बंगले में टीम को जाने दिया। अंदर हेमा मिली। उसे जांच की बात कहकर एक कमरे में बैठा दिया गया। उसके मोबाइल रख लिए। लोकायुक्त टीम के अलावा राजस्व, पशुपालन की 50 लोगों की टीम जांच कर रही है। उसके ऑफिस से भी दस्तावेज बरामद किए हैं।इंपोर्टेड LED के बॉक्स पर कीमत और दूसरी डिटेल।

13 साल से नौकरी में है

हेमा मूलत: रायसेन जिले के चपना गांव की रहने वाली है। 2016 से वह पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में पदस्थ है। इससे पहले वह कोच्चि में पदस्थ रह चुकी है। यानी हेमा करीब 13 साल से नौकरी में है। उसकी सैलरी के हिसाब से अधिकतम 15 से 18 लाख रुपए तक की संपत्ति होनी चाहिए, लेकिन शुरुआती जांच में ही उसके पास 7 करोड़ रुपए की संपत्ति मिल चुकी है। अभी बैंक, अन्य दस्तावेज, जेवर की जांच का मूल्यांकन नहीं हुआ है। लोकायुक्त टीम को इसकी जांच में दो दिन से अधिक का वक्त लग सकता है।

संविदा अधिकारी के आवास से सरकारी सीमेंट की बोरियां भी मिली हैं। इन पर नॉट फॉर रीसेल लिखा हुआ है।

तलाकशुदा हैं संविदा अधिकारी

हेमा अपने पति को तलाक दे चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन जॉइन किया। बताया जा रहा है कि यहां के एक सीनियर इंजीनियर से उनकी अच्छी ट्यूनिंग रही है। तब से उसकी संपत्ति में तेजी से इजाफा होने लगा। बताया गया कि उसके पिता रामस्वरूप मीणा छोटे किसान हैं। जब से बेटी इंजीनियर के संपर्क में आई, इसके बाद उनके नाम से कई एकड़ कृषिभूमि खरीदी। लोकायुक्त टीम सीनियर इंजीनियर से भी पूछताछ करेगी।

Exit mobile version