Site icon अग्नि आलोक

बेंगलुरु में 26 विपक्ष दलों की दो दिवसीय बैठक आज से,दिल्ली में घटने लगी बाढ़:₹80/किलो टमाटर बेच रही सरकार; पाकिस्तान में 150 साल पुराना मंदिर तोड़ा

Share

देश की सियासत के लिए 18 जुलाई का दिन काफी अहम होने वाला है। एक तरफ बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है तो दूसरी ओर बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए की बैठक भी होगी। कुल मिलाकर दोनों ही गुट इस बीच अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। BJP के खिलाफ बेंगलुरु में 26 विपक्ष दलों के टॉप नेताओं की दो दिवसीय बैठक आज से,दिल्‍ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट,केंद्र ने चुनिंदा जगहों पर टमाटर ₹80 किलो में बेचना शुरू किया, और घट सकते हैं दाम,निर्मला सीतारमण करेंगी G20 के वित्त मंत्रियों, केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक की अध्यक्षता,दिल्‍ली के कई इलाके अब भी बाढ़ के पानी में डूबे, लगातार कम हो रहा यमुना का जलस्तरविपक्ष ने बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बेंगलुरु की सड़कों पर विपक्षी दलों के सभी बड़े नेताओं के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे, मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और जयंत चौधरी तक के फोटो हैं। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पहले ही शीर्ष विपक्षी नेताओं को दूसरी एकता बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर चुके हैं।

कांग्रेस का AAP को समर्थन देने असर 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में दिखेगा।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. विपक्षी दलों की दूसरी बैठक बेंगलुरु में शुरू होगी। इसमें 24 से 25 दलों के शामिल होने की संभावना है। विपक्षी एकता बैठक में पहली बार सोनिया गांधी आएंगी। उन्होंने बैठक से पहले डिनर होस्ट किया है। विपक्ष की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी।
  2. बिलकिस बानो गैंगरेप केस में 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आज कोर्ट अंतिम सुनवाई को लेकर दिशा-निर्देश जारी करेगी।

केंद्र के अध्यादेश पर AAP के साथ कांग्रेस; AAP बोली- विपक्ष की मीटिंग में शामिल होंगे

बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को विपक्षी दलों की बैठक से पहले नेताओं के होर्डिंग्स लग गए हैं।

कांग्रेस ने दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर लाए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में अध्यादेश से जुड़ा बिल पेश करने वाली है। अरविंद केजरीवाल इसके खिलाफ विपक्ष का समर्थन जुटा रहे हैं। कांग्रेस का साथ मिलने के बाद AAP ने तय किया कि वो बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में शामिल होगी।

 इससे पहले 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक में AAP समेत 17 दल शामिल हुए थे। केजरीवाल मीटिंग के बाद हुई जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की बजाय दिल्ली निकल गए थे। फिर AAP ने बयान जारी किया था कि कांग्रेस ने अगर अध्यादेश पर हमारा समर्थन नहीं किया तो हम विपक्ष की ऐसी किसी भी बैठक में नहीं जाएंगे, जिसमें कांग्रेस शामिल होगी। अध्यादेश के खिलाफ AAP सरकार की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

अजित पवार मंत्रियों के साथ शरद पवार से मिले; प्रफुल्ल बोले- हमने पैर पकड़कर उनका आशीर्वाद लिया
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार और उनके गुट के मंत्रियों ने NCP से बगावत के 14 दिन बाद शरद पवार से मुलाकात की। अजित गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमने पैर पकड़कर शरद पवार जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। हां, शांत होकर हमारी बातें सुनीं।

 एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुटों की यह पहली मुलाकात थी। NCP के संस्थापक शरद पवार ने उन 9 विधायकों को निलंबित करने की मांग की है। जिन्होंने अजित पवार का समर्थन किया और शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा; केजरीवाल का ऐलान- हर बाढ़ पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए देंगे

यमुना का पानी घटने के बाद लाल किले के पीछे के सड़क की सफाई करते दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कर्मचारी।

दिल्ली में 5 दिन बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। CM केजरीवाल ने हर बाढ़ पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। जलस्तर बढ़ने के बाद राजधानी के 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट गुरुवार से बंद थे, जिन्हें फिर से चालू कर दिया गया है। LG ऑफिस ने आरोप लगाया है कि फ्लड कंट्रोल कमेटी की 2 साल से मीटिंग नहीं हुई है। इसके जवाब में आम आदमी ने कहा कि ये मीटिंग 6 जुलाई को हो गई थी।

 राजधानी में इससे पहले ऐसी बाढ़ 1978 में आई थी, लेकिन उस समय शहर की जनसंख्या सिर्फ 30 लाख थी। आज ये करीब 2 करोड़ है। साथ ही नदी के किनारे रिहायशी इमारतें और नई बस्तियां बस गई हैं। ऐसे में यमुना से सटे इलाके में रहने वाले 25 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़ कर शेल्टर होम में शरण लेना पड़ा है।

देशभर में ₹80/किलो टमाटर बेच रही सरकार; दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बिक्री जारी
केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए 80 रुपए प्रति किलो की दर से टमाटर बेचना शुरू किया है। ये बिक्री नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन ने शुरू की है। शुरुआत दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा से हुई है। आज से देश के बाकी शहरों में भी सस्ते टमाटर बेचे जाएंगे।

टमाटर की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीद रही है। देश के 60% टमाटर का उत्पादन दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में होता है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से जल्द ही नई फसल आने की उम्मीद है। जिससे आने वाले समय में कीमतें घट सकती हैं।

पाकिस्तान के सिंध में 150 साल पुराना मंदिर तोड़ा; दूसरे मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला

तस्वीर पाकिस्तान के मरी माता मंदिर की है, जिस पर शुक्रवार रात बुलडोजर चला दिया गया।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो मंदिरों में तोड़फोड़ हुई। कराची में 150 साल पुराना मरी माता मंदिर तोड़ दिया गया। मंदिर को बुलडोजर से गिराए जाने के दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद थी। आरोप है कि मंदिर की जमीन एक शॉपिंग प्लाजा प्रमोटर को 7 करोड़ रुपए में बेची गई हैं। वही सिंध के काशमोर में एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया।

 कराची में जिस मंदिर को तोड़ा गया है, वहां पिछले साल जून में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तोड़ी गई थीं। ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट के मुताबिक, बंटवारे के वक्त पाकिस्तान में 428 बड़े मंदिर थे। धीरे-धीरे इनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया गया और वहां दुकान, रेस्टोरेंट, होटल्स, दफ्तर, सरकारी स्कूल या फिर मदरसे खोल दिए गए। आज यहां सिर्फ 20 बड़े मंदिर बचे हैं।

नड्डा बोले- गहलोत कॉन्ट्रैक्ट पर हैं, पायलट सब-कॉन्ट्रैक्ट पर; गहलोत को नवंबर में घर बैठाना है

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कैंपेन को लॉन्च किया। उन्होंने कहा- गहलोत के परिवार के लोग हजारों करोड़ के टेंडर ले रहे हैं। कांग्रेस मां, बेटे और बेटी की पार्टी है। गहलोत तो कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। सचिन तो सब-कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। गहलोत को हमें नवंबर में घर बैठाना है।

 भाजपा ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ के तहत अगले 15 दिन आक्रामक तरीके से गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। इसके लिए अलग से एक वेबसाइट भी जारी की गई है। वेबसाइट पर प्रदेश स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक आंदोलन से जुड़ी तमाम जानकारियां मिलेंगी।
. अल्कारेज ने पहली बार विम्बलडन खिताब जीता; मेंस सिंगल्स के फाइनल में जोकोविच को हराया​​​​​​​

20 साल के कार्लोस अल्कारेज (बाएं) ने 23 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता 36 साल के जोकोविच को हराकर विम्बलडन जीता। इस ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम को 10 साल बाद नया विजेता मिला है।

​​​​​​​स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने विम्बलडन के मेंस सिंगल्स फाइनल में 23 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को हरा दिया। अल्कारेज ने 5 सेट में 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से मैच जीता। उन्होंने पहली बार विम्बलडन और दूसरी बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। अल्कारेज ने पिछले साल US ओपन का खिताब जीता था।

अल्कारेज ने जोकोविच के 8वीं बार विंबलडन जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। अलकराज विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले और खिताब जीतने वाले तीसरे स्पेनिश खिलाड़ी हैं। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में ​​​​​​​खिताब जीता था। अलकराज सबसे कम उम्र में विंबलडन का फाइनल खेलने वाले स्पेनिश खिलाड़ी हैं।

‘चांद पर जिंदगी के लिए जरूरी चीजें ढूंढेगा चंद्रयान’

स्पेस मामलों के मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि चंद्रयान-3 पृथ्वी के इस प्राकृतिक उपग्रह चांद पर उन संसाधनों की भी तलाश करेगा, जो वहां जिंदगी के लिए अहम हैं। चंद्रयान-3 शुक्रवार को रवाना किया गया। शनिवार को इसे एक कक्षा से दूसरी में भेजा गया।

इटली, बेल्जियम में उड़ानें रद्द, दिल्ली-NCR वाले भी फंसे

समर सीजन में यूरोपीय देश इटली और बेल्जियम में एयरपोर्ट और एयरलाइन स्टाफ की हड़ताल से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके चलते 2.50 लाख से ज्यादा यात्री अकेले दिल्ली में फंसे हैं। इनमें दिल्ली-एनसीआर के भी लोग हैं। हड़ताली कर्मी नया और बेहतर कॉन्ट्रैक्ट चाहते हैं।

सरकार बोली, ITR की समयसीमा नहीं बढ़ेगी

भारत सरकार के रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने साफ कहा है कि आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है और इसे बढ़ाने पर विचार नहीं हो रहा है। उन्होंने आयकरदाताओं से जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल करने को कहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा रिटर्न दाखिल होंगे। पिछले साल 31 जुलाई तक 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे।

सौरभ भारद्वाज ने आईटीओ बैराज के रखरखाव को लेकर भाजपा को घेरा

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर आईटीओ बैराज के रखरखाव के लिए भुगतान नहीं करने का झूठा आरोप लगाया है जबकि इसका प्रबंधन हरियाणा सरकार द्वारा किया जाता है। भारद्वाज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘भाजपा के रमेश बिधूड़ी को पता होना चाहिए की आईटीओ बैराज का प्रबंधन हरियाणा सरकार करती है जिसने स्वीकार किया है कि बैराज का उचित रख रखाव नहीं हुआ था। इसके पांचों दरवाजे नहीं खुले और इससे यमुना का जलस्तर बढ़ गया।’

Exit mobile version