Site icon अग्नि आलोक

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में  हादसा, दो मजदूर ऊंचाई से गिरे, दोनों की मौत

Share

इंदौर

फेब्रिकेशन का काम कर रहे मजदूर 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। जबकि दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भिजवाया। मृतकों के नाम धीरज प्रजापत और अवधेश कुशवाहा बताए जा रहे हैं। जबकि शैलेंद्र प्रजापत और भगवानदास का उपचार जारी है।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, जहां हादसा हुआ।

पीथमपुर जा रहे तीन बाइकसवारों की सड़क हादसे में मौत

तेजाजी नगर बायपास पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों बिहार के रहने वाले हैं। यहां पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक मरने वालों के नाम अरूण (30) पुत्र अशोक, बाबू (25) पुत्र विदयानंद और राकेश (15) पुत्र राम विलास है। पुलिस के मुताबिक तीनों देर रात बाइक से निकले थे। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version