खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में होलसेल मेडिकल दवाई का काम होता था। गुरुवार को छुट्टी होने के कारण बिल्डिंग में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही पदम नगर और मोघट थाना पुलिस के साथ होम गार्ड के जवान मौके पर पहुंचे। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
घटना पड़ावा स्थित भैरव तालाब वार्ड की हैं। आज गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते के कारण मेडिकल स्टोर पर कोई कर्मचारी नहीं था। बिल्डिंग गिरने के पहले अचानक धूल का गुबार उठा तो रहवासी अलर्ट हुए और उन्होंने निर्माण स्थल पर काम कर रहे तीन मजदूरों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।
जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं। इस न्यूज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें।

