Site icon अग्नि आलोक

उज्जैन एसपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगने की साजिश, बिक रहा सामान!

Share

उज्जैन एसपी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगने की साजिश रची जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आईडी बंद कराने के भी प्रयास हो रहे हैं। इसमें फेसबुक के मैसेंजर पर लोगों को मैसेज किए जाते हैं। इसमें सबसे पहले जय हिंद बोला जाता है।  फिर नाम पूछा जाता है। फिर मोबाइल नंबर पूछकर  सीआरपीएफ वाले एक दोस्त का ट्रांसफर होने की बात कही जाती है। इसके बाद घरेलू सामान खरीदने की गुजारिश की जाती है। ऐसा करके ठगी करने का प्रयास होता है। ये चेटिंग एसपी संतीश कुमार के नाम पर बनी एक फेक आईडी से होती है। 

पुलिस के अनुसार उज्जैन में ऐसे मैसेज काफी लोगों को मिल चुके हैं, जिन्होंने इसकी जानकारी एसपी प्रदीप शर्मा को भी दी है। जब इस मामले में एसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि  जल्द से जल्द इस आईडी को बंद करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार एसपी प्रदीप शर्मा की फर्जी आईडी से बात करने के बाद लोगों के पास मोबाइल नंबर 9694004808 से संतोष कुमार के नाम पर व्हाट्सएप मैसेज भेजा जाता है। इसके अलावा उन्हें घर के सामान जैसे  टीवी, सोफा सेट आदि की फोटो भेजी जाती है। सामान ज्यादा होता है और कीमत कम। सारे सामान की कीमत 75 हजार बताते हुए लोगों को ठगने का प्रयास किया जाता है। 

इनके पास पहुंचे फर्जी आईडी से मैसेज
पुलिस के अनुसार  फर्जी आईडी से करीब 15 लोगों के मैसेज पहुंचे हैं। इनकी सूची तैयार की गई है। इन लोगों का कहना है कि फर्जी आईडी को जल्द से जल्द इसे बंद किया जाए और त्वरित कार्रवाई की जाए। 

Exit mobile version