पत्रकार वार्ता मे बोले माकपा राज्य सचिव जसविंदर सिंह
🔴 आज ग्वालियर मे एक पत्रकार वार्ता मे सीपीएम राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ जनविरोधी नीतियां ही लागू नहीं कर रही है, बल्कि एप्सटीन फाइल और गौतम अडानी पर अमरीका में चल रहे धोखाधड़ी के मुकदमे के दबाव में देश की सम्प्रभुता, आर्थिक हितों और विदेश नीति पर भी समर्पण कर रही है I अमरीका के साथ एकतरफा व्यापार समझोता भारत की कृषि, किसानो, डेयरी उद्योग और पशुपालकों, लघु उद्योगों और रोजगार के लिए आत्मघाती कदम है l
🔴 उन्होंने बताया कि अभी अमरीका से भारत में 40 अरब डॉलर के कृषि उत्पादों का आयात होता है, जो तुरंत ढाई गुना बढ़कर 100 अरब डॉलर हो जाएगा l वर्ष 2030 तक यह आयात 1250 प्रतिशत बढ़कर 500 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा l जबकि बदले में अमरीका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 18 प्रतिशत कर दिया है, जो ट्रम्प के सत्ता में आने से पहले सिर्फ तीन प्रतिशत था l
🔴 माकपा राज्य सचिव ने बताया कि भारत इतना दबाव में है कि अब अमेरिका ही तय कर रहा है कि भारत किस देश से व्यापारिक संबंध रखेगा | अमरीकी दबाव में मोदी सरकार ने रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद कर अमरीका से महंगा तेल खरीदना स्वीकार किया है l यह भारत के हितों और सम्प्रभुता के साथ विश्वासघात है l मोदी सरकार इतना दबाव में है कि उसने ईरान के सुप्रीम लीडर की मृत्यु पर शोक तक व्यक्त नहीं किया है l
🔴 उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मेहनतकश जनता के लम्बे संघर्षों के बाद हासिल किए गए श्रम कानूनों को खतम कर चार श्रम संहिता बनाकर रोजगार की सुरक्षा, आठ घंटे के काम के घंटों को बढ़ाकर 12 से 14 घन्टे करने के साथ ही श्रमिकों के हड़ताल करने और यूनियन बनाने के अधिकार को भी खतम कर दिया है I 12 फ़रवरी को मोदी सरकार के इस श्रमिक विरोधी और कार्पोरेट की लूट बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ देश व्यापी हड़ताल की थी, जिसमें 30 करोड़ लोगों ने हिस्सेदारी की है, लेकिन मोदी सरकार अभी भी कार्पोरेट कम्पनियों के दबाव में पीछे नहीं हट रही है I
🔴 इस संबंध मे उन्होंने 2004 में डॉ मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा वामपंथ के दबाव में ग्रामीण गरीबों के लिए bnev सौ दिन की रोजगार गारंटी का कानून मनरेगा का उदाहरण दिया और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही इसे कमजोर करने की साजिश शुरू कर दी थी l लेकिन अब उसने 125 दिन का झूठा झांसा देकर इस अधिकार को ही खतम कर दिया है I अब तक मनरेगा में सारा पैसा केंद्र सरकार देती थी, जबकि नए ग्राम जी कानून के तहत 40 फीसद पैसा राज्यों को देना होगा ल्ल असली स्थिति यह है कि सभी राज्य कर्ज में डूबे हुए हैं l इस तरह मनरेगा मे रोजगार की पूरी संभावना ही इस सरकार ने समाप्त कर दी है l
🔴 जसविंदर सिंह Jaswinder Singh ने याद दिलाया कि 2020 में जब किसानों ने ऐतिहासिक किसान आंदोलन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किया था, तब उन कानूनों को वापस लेते समय मोदी सरकार ने बिजली के निजीकरण करने और उसे बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को सौंप कर उपभोक्ताओं की लूट बढ़ाने वाले कानून को भी वापस लेने की घोषणा की थी | लेकिन अब मोदी सरकार निजीकरण करने और स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं को लूटने के रास्ते पर चल रही है I इस कानून में बिजली कम्पनियों को अपने थाने खोलने का भी अधिकार है l
🔴 इसी तरह कृषि के क्षेत्र में सक्रिय कार्पोरेट कंपनियां शुरू से ही कृषि पर नियंत्रण कर किसानों से उनकी जमीन और जीविका छीनने के प्रयास में हैं l मोदी सरकार 2025 बीज़ बिल लेकर आयी है l इसमे किसानों से परंपरागत तरीके से बीज़ को संरक्षित रखने और बेचने पर प्रतिबंध लगाकर किसानों को पूरी तरह से बहुराष्ट्रीय बीज़ कम्पनियों के हवाले कर दिया है I किसानों के विरोध के बावजूद सरकार इस प्रकार की मजदूर किसान और ग्रामीण गरीब विरोधी नीतियां लागू कर रही है I
🔴 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार की इन्हीं नीतियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान ki जानकारी भी उन्होंने दी l देश की जनता तक सच पहुँचाने के लिए सीपीएम तहत देश भर में जन आक्रोश जत्थे निकाल रही है I मध्यप्रदेश में 6 जत्थे निकाले जा रहे हैं l
◾ एक जत्था ग्वालियर से शुरू होकर भिंड, मुरैना, दतिया में अभियान चलाएगा l पार्टी राज्य सचिव मण्डल के सदस्य रामविलास गोस्वामी Goswami Ram Vilash और अशोक तिवारी Ashok Tiwari इसका नेतृत्व करेंगे l
◾ दूसरा जत्था रीवा से शुरू होकर सतना, सीधी और सिंगरौली में अभियान चलायेगा l राज्य सचिव मण्डल सदस्य प्रमोद प्रधान, गिरिजेश सेंगर Girijesh Singh Sengar करेंगे l
◾ तीसरा जत्था नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में अभियान चलायेगा | राज्य सचिव मण्डल के सदस्य रामनारायण कुररिया Ramnarayan Kurariya और राज्य समिति सदस्य जगदीश पटेल Jagdeesh Patel करेंगे l
◾ चौथा जत्था अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में अभियान चलाएगा | राज्य सचिव मण्डल सदस्य अखिलेश यादव Akhilesh Yadav और नीना शर्मा Neena Sharma करेंगी |
◾ पांचवां जत्था इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच में अभियान चलाएगा | इसका नेतृत्व राज्य सचिव मण्डल के सदस्य कैलाश लिम्बोदिया Kailash Limbodiya और अरुण चौहान Arun Chauhan करेंगे l
◾ छठवाँ जत्था सीहोर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़ और गुना में अभियान चलाएगा | राज्य समिति सदस्य डॉ विष्णु शर्मा Vishnu Sharma और पूषण भट्टाचार्य Pushan Bhattacharya करेंगे l
🔴 माकपा पोलिट ब्यूरो सदस्य आर अरुण कुमार के अलावा कई राष्ट्रीय नेता इसमें भाग लेंगे। राज्य सचिव लगभग सभी जत्थोँ मे जाएंगे।
🔴 इस अभियान का अगला चरण 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जन आक्रोश रैली के रूप मे होगा जिसमें मध्यप्रदेश से भी हज़ारों लोग भाग लेंगे l
🔴 पत्रकार वार्ता मे माकपा के वरिष्ठ नेता रामविलास गोस्वामी, जिला सचिव एम के जायसवाल, नगर सचिव भगवान दास सैनी Saini Saini भी मौजूद थे।
Communist Party of India (Marxist) CPIM Madhya Pradesh

