केंद्रीय गृह, युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर शनिवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पथराव कर दिया गया। हमले के बाद प्रमाणिक को काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। घटना तब हुई जब वह दिनहाटा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पथराव करने वालों को खदेड़ने के लिए टीयर गैस के गोले दागे।भाजपा ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर लगाया है।
दरअसल, यहां कुछ दिनों पहले BSF की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। तृणमूल कांग्रेस ने युवक की मौत का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया था। पार्टी के स्थानीय विधायक और बंगाल सरकार में मंत्री उदयन गुहा ने यहां तक कह दिया था कि अगर निसिथ का कार्यक्रम इलाके में हुआ तो तृणमूल कांग्रेस वहां के अपने बूथ अध्यक्ष को हटा देगी।
निसिथ प्रमाणिक की कार का शीशा टूटा
हमले में निसिथ प्रमाणिक की कार का शीशा टूट गया। हालांकि हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
हमले में निसिथ प्रमाणिक की कार का शीशा टूट गया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड निशीथ को वहां से ले गए। हमले पर निसिथ ने कहा- बंगाल अब दुष्टों का साम्राज्य बन गया है। जिस तरह से बदमाश हमला कर रहे हैं, वहां कभी भी सामान्य राजनीतिक माहौल नहीं हो सकता। बंगाल के लोग, देखो क्या चल रहा है। टीएमसी के गुंडों का यह हमला लोकतंत्र पर हमला है। पूरा देश देख रहा है कि कैसे टीएमसी प्रायोजित आतंकवाद लोकतंत्र को पंगु बना रहा है। यह पश्चिम बंगाल राज्य में कानून व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता का प्रमाण है। शर्म करें!
हमले के बाद वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई
स्थानीय विधायक ने पहले ही घोषणा कर दी थी
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी 11 फरवरी को कूचबिहार में एक बैठक में गए थे। यहां अभिषेक ने BSF की फायरिंग में एक युवक की मौत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और निसिथ पर निशाना साधा था। तृणमूल कांग्रेस ने युवक की मौत के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ के घर का घेराव किया।
बंगाल के मंत्री और दिनहाटा विधायक उदयन गुहा ने कहा था कि अगर निसिथ यहां आएंगे तो उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। बीजेपी को इन इलाकों में सभा या कार्यक्रम नहीं करने दें, अगर वह कार्यक्रम करती है तो तृणमूल कांग्रेस अपने बूथ अध्यक्ष को हटा देगी।
केंद्रीय मंत्री का काफिला पहुंचते ही उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए।

