Site icon अग्नि आलोक

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: लगाए शिवराज पे के नाम के क्यू और कोड के पोस्टर

Share

इंदौर

इंदौर में रीगल चौराहे पर लगे पोस्टर को देख आश्चर्य में पड़ गए। क्योंकि इन पोस्टर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का फोटो लगा था। इस पर लिखा था हमारा प्रदेश ‌उधारी पर चलता है कृपया उधार दें…।

आखिर ये पोस्टर किसने और क्यों लगाए…

दरअसल, ये पोस्टर कांग्रेस नेताओं ने लगाए। इन पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को 41 हजार रुपए का कर्जदार बना दिया। प्रदेश सरकार अपने सालाना बजट से ज्यादा उधार ले रही है।

चौराहों पर लगाए पोस्टर
शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष गिरीश जोशी ने शहर के रीगल और आसपास के चौराहों पर शिवराज पे के क्यू आर कोड के पोस्टर लगाए। जिस पर उन्होंने क्यू आर कोड के ऊपर सीएम शिवराज सिंह चौहान का फोटो लगाया। पोस्टर पर लिखा कि हमारा प्रदेश उधारी पर चलता है कृपया उधार दें।

कांग्रेस नेताओं ने लगाए आरोप
कांग्रेस के इन नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर व्यक्ति को 41 हजार रुपए का कर्जदार बना दिया है। प्रदेश सरकार अपने सालाना बजट से ज्यादा उधार ले रही है। हर महीने चार सौ करोड़ बाजार से उधार ले रही है, अगर सरकार इसी तरह लोन लेती रही तो वो दिन दूर नहीं जब प्रदेश के हर व्यक्ति के सर पर एक लाख रुपए का कर्ज हो जाएगा। सरकार 22 हजार करोड तो सिर्फ ब्याज में दे रही है। प्रदेश में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। इस साल करीब 6 लाख लोग बेरोजगार हुए है। 33 लाख पंजीकृत बेरोजगार है। 1 लाख नौकरी देने की घोषणा पर प्रदेश सरकार ने मार्केटिंग पर करोड़ों रुपए फूंक दिए।

Exit mobile version