Site icon अग्नि आलोक

इंदौर में रेलवे कोच पर अनोखा रेस्टोरेंट

Share

इंदौर के केसर बाग रोड पर रेल कोच रेस्टोरेंट महाराजा एक्सप्रेस की तर्ज पर बना है, जहां पनीर टिक्का, मलाई कोफ्ता और दाल मखनी सबसे पसंदीदा हैं. ट्रेन में सफर करने के दौरान भोजन करने का आनंद अब शहर के लालबाग पैलेस की पीछे बने अर्बन हाट बाजार परिसर में लिया जा सकेगा। ट्रेन के कोच को यहां रेस्टोरेंट का रूप दिया गया है और उसका नाम है रेल कोच रेस्टोरेंट। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लीज पर दिए गए इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन शनिवार को हुआ। चार वर्ष से शहर वालों को जिस रेस्टोरेंट का इंतजार था वह अब शुरू हुआ। सिद्धार्थ वेंचर्स इसे संचालित कर रहे हैं. जानें खास बातें...

ट्रेन की यात्रा केवल यात्रा नहीं होती. यह अपने आप में एक कहानी होती है. लोगों से मिलना, बातें करना और छुक-छुक करती ट्रेन में खाना खाना यादगार अनुभव होता है. अगर आप इंदौर में हैं और ऐसा अनुभव करना चाहते हैं तो जरूरी नहीं ट्रेन का सफर करें. शहर में रेल कोच‌‌ रेस्टोरेंट खासतौर पर इसीलिए डिजाइन किया गया है, वो भी देश की शान महाराजा एक्सप्रेस की तर्ज पर.

रेल कोच‌‌ रेस्टोरेंट के हेमन्त विश्वकर्मा ने बताया, यह रेल कोच लोगों को ट्रेन की वाइब और एम्बियन्स देने के लिए बनाया गया है. रॉयल के लिए खास ट्रेन के डिब्बे को महाराज कोच का लुक दिया गया है, जो कि देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन है. हर कोई महाराजा एक्सप्रेस में सफर नहीं कर सकता, लेकिन उसका अनुभव लिया जा सकता है. इसका इंटीरियर भी पूरी तरह रॉयल और लग्जरी है. अंदर से देखने पर लगता है कि आप किसी चलती हुई ट्रेन में बैठे हैं‌.

पटरी पर रेस्टोरेंट
केसर बाग रोड पर अर्बन हाट बाजार पहुंचते ही आपको रेल रेस्टोरेंट दिख जाएगा. डिब्बे को जमीन पर न रखते हुए पटरियों पर रखा गया है. खिड़की दरवाजे से लेकर सीट तक सबकुछ आपको रेल के डिब्बे और प्लेटफार्म का अनुभव कराएंगे. एक बार तो आपको यही लगेगा कि आप किसी ट्रेन में बैठे हैं. रेस्टोरेंट के बाहर भी बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है, जहां आप खुले आसमान के नीचे बैठकर पसंदीदा व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं.

यहां की ये डिश सबसे ज्यादा पसंदीदा
इंदौरियों के खान-पान का शौक तो किसी से छिपा नहीं है. यहां के मेनू की बात करें तो यहां आपको नॉर्थ इंडियन, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल डिशेज मिल जाती है‌. खाने में विविधता रहे, इसलिए देश के अन्य राज्यों के शेफ यहां रखे गए हैं. वेज और नॉनवेज दोनों विकल्प मिलते हैं. हालांकि, यहां की पनीर टिक्का, मलाई कोफ्ता और दाल मखनी को लोग सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं.

लोगों में उत्साह
दरअसल, रेल कोच रेस्टोरेंट को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने शुरू किया था. वहीं, यहां भारतीय रेलवे के एक पुराने, रिटायर हो चुके कोच को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के तहत यहां लाए थे. महाराजा की तर्ज पर विकसित किया था. फिलहाल, सिद्धार्थ वेंचर्स इसे चला रहे हैं. लोगों में इस कोच को लेकर काफी उत्साह देखने को भी मिल रहा है.

Exit mobile version