होली में किसान मजदूर विरोधी कानूनों की प्रतियां जलाएं किसान… शिव सिंह
रीवा .. किसान संघर्ष समिति ने एमएसपी की कानूनी गारंटी किसान कर्जा मुक्ति भारत अमरीका ट्रेड डील रद्द करने मनरेगा योजना बहाल करने निशुल्क बिजली प्रदान कराने आवारा पशुओं पर रोक लगाए जाने आदि मुद्दों को लेकर रीवा जिले के ग्राम पंचायत वदवार एवं पांती में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम के मुख्य आतिथ्य में किसान पंचायतें आयोजित की गई। ग्राम वदवार में आयोजित किसान पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान पूर्व सरपंच वाल्मीकि पटेल ने किया एव पांती में आयोजित किसान पंचायत की अध्यक्षता बीकेयू नेता रामलोटन पटेल ने किया आयोजक किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष लोकनाथ पटेल रहे। किसान पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एड शिवसिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी मोर्चे के नेता रामानुज तिवारी प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल संभागीय संयोजक पुष्पेंद्र सिंह एड प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन पूर्व सरपंच रामायण पटेल ने किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने किसान पंचायतों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी का दस्तावेज है। यह समझौता संसद और देश की विधानसभाओं को अंधेरे में रखकर किया गया है, जिसे संयुक्त किसान मोर्चा किसानों और देश के साथ द्रोह मानता है। संयुक्त किसान मोर्चा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की बर्खास्तगी को लेकर 9 मार्च को संसद सत्र शुरू होने के पहले देश भर में ज्ञापन सौंपेगा।
डॉ सुनीलम ने किसान संघर्ष समिति की कुर्बानियों, उपलब्धियों और नीति सिद्धांतों को लेकर अपने विचार व्यक्त किये तथा किसानों से किसान संघर्ष समिति से जुड़ने की अपील की।उन्होंने रीवा में सभी सक्रिय किसान संगठनों से अपील की कि वें एकजुट होकर संयुक्त किसान मोर्चा के संघर्ष में भागीदारी करें।
राष्ट्रीय महासचिव शिव सिंह ने कहा कि भारत अमेरिकी व्यापार डील बिजली विधेयक बीज विधेयक सहित किसान मजदूर विरोधी कानूनों की प्रतियों का होलिका के दिन दहन कर किसान गांव गांव विरोध दर्ज कराएं ।पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता इंद्रजीत सिंह शंखू जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी मोर्चे के नेता रामानुज तिवारी संतकुमार पटेल पुष्पेंद्र सिंह एड ने कहा कि रीवा संभाग के किसान फिर से बड़े आंदोलन के लिए कमर कस चुके हैं। किसान पंचायत में प्रमुख रूप से जिला सचिव खुशीलाल पटेल अनिल मिश्रा अखिलेश पटेल कृष्ण कुमार पटेल बड़े पूर्व सरपंच विसर्जन पटेल पूर्व सरपंच श्रवण कुमार पटेल दिनेश पटेल बुद्धसेन पटेल रामदयाल साकेत एसपी पटेल भैयालाल पटेल तीरथ प्रसाद पटेल कौशल प्रसाद पटेल भरत तिवारी रामचरित पटेल दयानिधि रामगोपाल साकेत राम अवतार पटेल हीरालाल कुशवाहा अनीता पटेल तीरथ पटेल सनत पटेल अमित पटेल टिंकू राजेश चंदानन रामनाथ पटेल मोहम्मद हनीफ खान गुड्डू पटेल आदि सैकड़ो की संख्या में किसान मजदूर साथी उपस्थित रहे।
भवदीय
अनिल मिश्रा जिला सचिव किसान संघर्ष समिति।

