Site icon अग्नि आलोक

BSNL में 200 रुपए से कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 1.5GB डेटा का ऑफर

Share

 भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भारत की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने यूजर्स को प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते और फायदेमंद रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। BSNL अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नए और आकर्षक प्लान लॉन्च (BSNL New Plan) करती रहती है। हाल ही में BSNL ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नए किफायती प्लान के बारे में जानकारी साझा की है, जिसकी कीमत सिर्फ 200 रुपए से कम है और यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है।

अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1.5GB डेटा

BSNL 28 दिनों के लिए 187 रुपये वाला प्लान ऑफर (BSNL New Plan) कर रहा है। उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो कम बजट में अच्छी वैलिडिटी और डेटा चाहते हैं। इस प्लान की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

यह प्लान (BSNL New Plan) उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो रोजाना मीडियम डेटा यूज करते हैं और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले BSNL का यह प्लान काफी किफायती है, क्योंकि इसमें डेली डेटा का लाभ दिया जा रहा है।

लंबी वैलिडिटी चाहिए? BSNL का ₹1499 वाला प्लान है परफेक्ट

अगर आप एक साल के करीब वैलिडिटी वाला प्लान (BSNL New Plan) चाहते हैं, तो BSNL का ₹1499 का प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस प्लान की मुख्य खासियतें हैं:

यह प्लान उन यूजर्स के लिए आदर्श है जो कम डेटा इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय तक वैलिडिटी चाहते हैं।

BSNL नेटवर्क को भी कर रहा है अपग्रेड, 1 लाख नए 4G टावर लगाने की योजना

BSNL सिर्फ सस्ते प्लान (BSNL New Plan) ही नहीं दे रहा, बल्कि अपने नेटवर्क को भी बेहतर बना रहा है। कंपनी ने देशभर में 1 लाख नए 4G टावर लगाने का प्लान बनाया है, जिसमें से 80 हजार से ज्यादा टावर पहले ही लगाए जा चुके हैं। इससे BSNL का नेटवर्क कवरेज और स्पीड पहले से काफी बेहतर होगा।

क्यों BSNL के प्लान्स हैं बेहतर ?

Exit mobile version