Site icon अग्नि आलोक

बस किराए में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी:चार्टर्ड बस में भोपाल से इंदौर का किराया 350 के बजाय ‌435

Share

भोपाल

राज्य सरकार ने बस किराए में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। चार्टर्ड बस से भोपाल से इंदौर, उज्जैन व बैतूल का किराया अब 350 की जगह 435 रुपए लगेगा। जबकि साधारण बस से भोपाल से इंदौर का किराया 190 की जगह 238 रुपए हो जाएगा। बस में सवार होने का न्यूनतम किराया 7 रुपए होगा।

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन ने किराए में बढ़ोतरी किए जाने की पुष्टि करते हुए तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने की बात कही है। किराया बढ़ोतरी को मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव जय कुमार जैन ने अपर्याप्त बताया है। उनका कहना है कि 18 सितंबर को हुई मीटिंग में किराए में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी पर अपर मुख्य सचिव परिवहन एसएन मिश्रा के साथ ऑपरेटरों की सहमति बनी थी।

Exit mobile version