Site icon अग्नि आलोक

यूपी की 59 सीटें :पिछली बार से 2% कम वोटिंग, 2017 में 2% मतदान बढ़ा तो भाजपा को 41 सीटों का हुआ था फायदा

Share

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में रविवार को विधानसभा चुनाव के थर्ड फेज का मतदान खत्म हो चुका है। इस बार करीब 60% वोटिंग हुई है। 2017 में इन्हीं 59 सीटों पर 62.21% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 2% कम वोटिंग हुई है। 2012 में इन 59 सीटों पर 59.79% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 2.42% का इजाफा हुआ था।

पिछले 3 चुनावों में इन 59 सीटों का एनालिसिस करें तो पता चलता है कि जब-जब वोट प्रतिशत बढ़े तो उस समय के विपक्षी दलों को फायदा हुआ। 2012 में सपा को 37 और 2017 में भाजपा को यहां 41 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 59 सीटों पर 2% वोटिंग घटी है।

2012 में सपा को इन 59 सीटों में 37 पर जीत मिली थी

2012 में करीब 10% वोटिंग में इजाफा हुआ तो बसपा को 18 सीटों का नुकसान हुआ

पहले 2 फेज की 113 सीटों का गणित भी जानिए-

पहले फेज में 10 फरवरी को भी वेस्ट यूपी में ही वोटिंग हुई थी। तब यहां की 58 सीटों पर 62.4% वोटिंग हुई। 2017 में इन 58 सीटों पर औसतन 63.75% मतदान हुआ था यानी इस बार करीब 1.2% वोटिंग कम हुई है। 2012 में इन्हीं 58 सीटों पर 61.03% वोटिंग हुई थी। यानी 2017 में 2% से ज्यादा वोट का इजाफा हुआ था।

दूसरे फेज में 64.42 % वोटिंग हुई है। 2017 में इन्हीं 55 सीटों पर 65.53% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1.1% कम वोटिंग हुई है। 2012 में इन 55 सीटों पर 65.17% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 0.36% का इजाफा हुआ था। 2012 में सपा को 29 और 2017 में भाजपा को यहां 33 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 55 सीटों पर 1% वोटिंग घटी है।

Exit mobile version