Site icon अग्नि आलोक

टीकाकरण महाअभियान 2.0 की शुरुआत

Share

देपालपुर। सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिला प्रशासन इंदौर ने ग्रामीण क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु टीकाकरण महाअभियान 2.0 की शुरुआत की थी। इसी क्रम में 29 से 31 अगस्त 2021 को टीके का प्रथम डोज लगाने पर उपहार भेंट किए गए। गुरुवार को नगर परिषद देपालपुर द्वारा टीके का प्रथम डोज लगाने वाले पूजा पति राहुल को फ्रिज, महेश पिता तोलाराम को माइक्रोवेव, पानबाई बद्री को गैस चुल्हा, जितेन्द्र पिता धन्नालाल को कपड़ा प्रेस, मांगीलाल पिता भेराजी को कपड़ा प्रेस, हरुण मुंशी को कपड़ा प्रेस, नफीसाबी को कपड़ा प्रेस, सलीला नवाब को कपड़ा प्रेस, यादमीन शाहीद को कपड़ा प्रेस उपहार के रूप में दिए गए। उपहार वितरण का चयन लकी ड्रा के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह, सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस, भाजपा जिला महामंत्री चिंटू वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल कटेसरिया, भाजपा नगर महामंत्री मुकेश जैन, ईश्वरीय प्रकाश शर्मा, विमल यादव, मानसिंह पहलवान, गोपाल मोदी, रवि चौरसिया, अनिल धाकड़, सोमिल माली द्वारा उपहार बांटे गए

Exit mobile version