Site icon अग्नि आलोक

वंदे भारत एक्सप्रेस:सीहोर से शुजालपुर के बीच 110 तो चंद्रावतीगंज से इंदौर के बीच 106 की स्पीड से दौड़ी

Share

इंदौर

देश की सबसे तेज चलने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन दोपहर 3 बजकर 04 मिनट पर इंदौर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर इंदौर स्टेशन जय श्री राम, मोदी..मोदी..मोदी और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह इंदौर-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

सीहोर, शुजालपुर, मक्सी और उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन का ढोल-ढमाके के साथ स्वागत किया गया । उज्जैन में स्वागत के लिए स्टेशन पर श्रद्धालुओं और नागरिकों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि पैर रखने की जगह नहीं बची। उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन करीब 20 मिनट रुकने के बाद इंदौर के लिए रवाना हुई। सीहोर से ट्रेन शुजालपुर के लिए जब रवाना हुई थी तो उसकी स्पीड 110 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। वहीं चन्द्रावती गंज से इंदौर के बीच ट्रेन की स्पीड 106 किमी प्रति घंटा रही।

वंदे भारत ट्रेन का स्पीडो मीटर जो बता रहा है कि ट्रेन सीहोर से रवाना होने के बाद 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।

ट्रेन पहले फेरे में भोपाल, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन स्टेशन पर स्टॉपेज लेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत होगा। पहले दिन ट्रेन को स्वागत कार्यक्रमों के कारण भोपाल से इंदौर आने में 4.30 घंटे लगेंगे। उद्घाटक ट्रेन का शेड्यूल एक दिन पहले ही बदला गया।

28 जून से यह ट्रेन नियमित चलने लगेगी जो सुबह 6.35 बजे रवाना होगी। भोपाल से पहले इसका स्टॉपेज सिर्फ उज्जैन में रहेगा। यह प्रीमियम ट्रेन इंदौर से भोपाल के बीच करीब 224 किमी की दूरी 3 घंटे 5 मिनट में तय करेगी।

वंदे भारत ट्रेन में दिया गया ब्रेक फास्ट पैकेट।

वंदे भारत ट्रेन में लंच पैक सर्व करते कर्मचारी। ट्रेन में तत्काल सफाई भी की जा रही है।

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को दिया गया लंच पैक।

सीहोर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने के लिए उमड़े लोग।

इंदौर-भोपाल के बीच यह सबसे फास्ट ट्रेन रहेगी। ट्रेन इंदौर-भोपाल के बीच सिर्फ उज्जैन में 5 मिनट के लिए रुकेगी। इससे पहले इंदौर-भोपाल के बीच सबसे फास्ट ट्रेन इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस थी जो की 3 घंटे 55 मिनट में इंदौर से भोपाल का सफर पूरा करती थी।

ट्रेन के स्वागत के लिए इंदौर रेलवे स्टेशन पर रेड कारपेट बिछाया गया है।

रेलवे बोर्ड ने इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी है। यात्री IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग करा सकते है। यह ट्रेन 28 जून से ऑफिशियल चलेगी। इंदौर से भोपाल तक का इस ट्रेन का चेयर क्लास का किराया 810 रूपए है।

वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर स्टूडेंट्स को इनवाइट किया गया है। ट्रेन का ऑफिशियल रन 28 जून से शुरू होगा।

जिसमें बेसिक किराया 551 रूपए, रिजर्वेशन चार्ज 40 रूपए, सुपर फास्ट चार्ज 45 रूपए, कैटरिंग चार्ज 142 रूपए और जीएसटी 32 रूपए शामिल है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का टिकट 1510 रुपए का है। जिसमें बेसिक किराया 1136 रूपए, रिजर्वेशन चार्ज 60 रूपए, सुपर फास्ट चार्ज 75 रूपए, कैटरिंग चार्ज 175 रूपए और जीएसटी 64 रूपए शामिल है। वहीं भोपाल से इंदौर तक का चेयर क्लास का किराया 910 रूपए है वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1600 रूपए है।

Exit mobile version