अग्नि आलोक

*वेनेजुएला का ट्रंप को करारा जवाब, अमेरिकी विध्वंसकों के जवाब में उतारे अपने युद्धपोत और ड्रोन*

Share

वेनेजुएला ने अपने तटीय क्षेत्र में गश्त के लिए युद्धपोत और ड्रोन तैनात किए हैं। यह कदम अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश की बात कहते हुए पिछले सप्ताह वेनेजुएला की सीमा पर तीन युद्धपोत और 4,000 मरीन भेजे हैं। 

वेनेजुएला ने अपने तटीय क्षेत्र में गश्त के लिए युद्धपोत और ड्रोन तैनात किए हैं। यह कदम अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश की बात कहते हुए पिछले सप्ताह वेनेजुएला की सीमा पर तीन युद्धपोत और 4,000 मरीन भेजे हैं। इसके बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि वह अमेरिका के सामने नहीं झुकेंगे और इसका जवाब देंगे।

वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी की है। उन्होंने बताया कि कैरिबियन तट पर ड्रोन तैनाती और नौसैनिक गश्त शुरू किया गया है। इसमें वेनेजुएला के क्षेत्रीय जल में बड़े जहाज भेजना शामिल हैं। दूसरी ओर कैरिबियन में तीन युद्धपोतों के बाद निर्देशित मिसाइल क्रूजर और परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी अमेरिका इस क्षेत्र में भेज रहा है। इससे तनाव बढ़ने का अंदेशा है।

संयुक्त राष्ट्र में याचिका दायर

मंगलवार को वेनेजुएला ने संयुक्त राष्ट्र से इस विवाद में हस्तक्षेप की मांग वाली याचिका दायर की है। वेनेजुएला ने संयुक्त राष्ट्र से मांग की है कि कैरिबियन में अमेरिकी सैन्य तैनाती को तत्काल रोका जाए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बीच तनातनी नई नहीं है। ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी उनका रुख मादुरो पर सख्त रहा था।

ट्रंप प्रशासन ने मादुरो पर कोकीन तस्करी गिरोह कार्टेल डे लॉस सोल्स का लीडर होने का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जनवरी में दूसरी बार प्रेसिडेंट बनने के बाद भी वेनेजुएला पर दबाव की नीति अपनाई है। इसमें तेल प्रतिबंध भी शामिल है लेकिन मादुरो को सत्ता से बेदखल करने में वह विफल रहे हैं।

निकोलस का सख्त रुख

अमेरिका की धमकियों के जवाब में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि वह 45 लाख मिलिशिया लड़ाके तैनात करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका की धमकियों से उनका देश डरेगा नहीं और अपने लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ड्रोन और जहाज तैनाती का भी ऐलान किया है।

Exit mobile version