Site icon अग्नि आलोक

विजय माल्या ने ट्विटर पर लिखा हैप्पी होली, लोग बोले- पहले पैसे वापस कर

Share

,नई दिल्ली

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने ट्वीट कर होली की शुभकानाएं दीं, तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। माल्या ने ट्विटर पर हैप्पी होली लिखा तो यूजर्स बैंक फ्रॉड का पैसा वापस करने के लिए कहने लगे। माल्या पर 9000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का केस चल रहा है। घोटाला सामने आने के बाद माल्या भारत से फरार होकर लंदन शिफ्ट हो गए।

विजय माल्या ने गुरुवार रात एक ट्वीट किया और जिसमें लिखा – “Happy Holi to all”। इसके तुरंत बाद ट्विटर यूजर्स माल्या को ट्रोल करने लगे। किसी ने लिखा कि पहले पैसे वापस कर, तो किसी ने कहा रंग लगाकर ही भारत वापस आजा। यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में माल्या पर मजेदार मीम्स भी शेयर किए।


 

Exit mobile version