Site icon अग्नि आलोक

विरार के विजय वल्लभ कोविड सेंटर में आग लगी:13 मरीजों की मौत, 90 मरीज भर्ती थे

Share

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार पश्चिम में स्थित विजय वल्लभ कोविड सेंटर के ICU में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त अस्पताल में 90 मरीज भर्ती थे। जिन पेशेंट को ऑक्सीजन की जरूरत है, उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। आग लगने की घटना शुक्रवार तड़के 3 बजे की है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

अस्पताल के CEO दिलीप शाह ने बताया कि ICU से कुछ आग जैसा गिरा और 1-2 मिनट में ही आग फैल गई।

दो दिन पहले ही नासिक में हुआ था हादसा
महाराष्ट्र के नासिक में भी बुधवार को सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया था। यहां नगर निगम के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया। इसे रिपेयर करने में 30 मिनट का वक्त लगा और इतनी देर ऑक्सीजन सप्लाई रोक दी गई। इसके चलते 24 मरीजों की मौत हो गई थी। जिस वक्त ऑक्सीजन सप्लाई रोकी गई, उस वक्त 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे।

कोविड अस्पतालों में आग लगने की पुरानी घटनाओं से सबक नहीं

महाराष्ट्र में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इसलिए उद्धव सरकार ने बीती रात 8 बजे से पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया है। इससे पहले बुधवार को राज्य में कोरोना के 67,468 नए मरीज मिले थे। 54,985 मरीज ठीक हुए और 568 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 40.27 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.68 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 61,911 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.95 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version