Site icon अग्नि आलोक

विक्रांत भूरिया की पहली परीक्षा होगी दिल्ली प्रदर्शन में

Share

भोपाल। मप्र युवक कांग्रेस के हाल ही में अध्यक्ष बने विक्रांत भूरिया की पहली परीक्षा अगले हफ्ते दिल्ली में होने जा रही है। यह परीक्षा किसानों के नाम पर युवक कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन में भीड़ जुटाने के नाम पर होने वाली है। दरअसल युवक कांग्रेस द्वारा 9 फरवरी को दिल्ली में संसद के घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है। भूरिया के नेतृत्व में यह पहला कार्यक्रम है, जो प्रदेश से बाहर हो रहा है। यही वजह है कि इसमें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए भूरिया द्वारा अपनी टीम को भीड़ ले जाने का लक्ष्य देकर अधिक से अधिक युवाओं को दिल्ली ले जाने को कहा गया है। इसके लिए उनके द्वारा महासचिवों को संभाग और सचिवों को जिलों का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्षों को भी भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि बिल के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन कर उनकी मांगों को ताकत देने के लिए युवा कांग्रेस के रष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के निर्देश पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास व्ही.बी. के नेतृत्व में यह संसद भवन का घेराव करने का कार्यक्रम तय किया गया है। दरअसल युवक कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कांतिलाल भूरिया के बेटे होने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में दिल्ली में वे अपनी ताकत दिखाकर स्वयं को स्थापित करने का मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं

Exit mobile version