Site icon अग्नि आलोक

आचार संहिता का उल्लंघन…. सरकार ने निगम-मंडलों में कर दीं नियुक्तियां

Share

भोपाल। प्रदेश सरकार ने निगम-मंडलों में नियुक्तियां कर दी हैं। भाजपा के नेता विशेषकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सर्मथकों के द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी। हालांकि यह नियुक्तियां तब की गई हैं जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है।

बताया जाता है कि निगम मंडलों में नियुक्ति के पीछे संगठन का दबाव भी बताया जा रहा है क्योंकि पिछले महीने बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने  बैठक के दौरान निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द से जल्द करने के लिए कहा था।

कांग्रेसी नेताओं ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताया है और इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही है। प्रवक्ता योगेश यादव के मुताबिक शिवराज सरकार चुनावों के समय अक्सर तुष्टीकरण की नीति अपनाती है और यह मामला कोई अलग नहीं है। यादव ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का कड़ा विरोध करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गईं इन नियुक्तियों में  25 नेताओं को जगह दी गई है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई सूची में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इनमें आरएसएस द्वारा अनुशंसित नेताओं के अलावा,  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,  मुख्यमंत्री शिवराज, उमा भारती, भाजपा अध्यक्ष जेबी नड्डा, मंत्री भूपेंद्र सिंह आदि कई बड़े नेताओं के सर्मथकों को जगह दी गई है।

संघ की पसंद

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के इन सर्मथकों को मिली गद्दी…

मुख्यमंत्री शिवराज के करीबी…

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पसंद

संगठन की पसंद

उमा भारती और वीडी शर्मा की पसंद

मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबी

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी

Exit mobile version