Site icon अग्नि आलोक

*वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने डेब्यू में लगाई चौकों की झड़ी, दिखी पिता की झलक*

Share

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए डेब्यू किया। 17 वर्षीय आर्यवीर ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 16 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाए।

भारतीय टीम के सबसे विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का दिल्ली प्रीमियर लीग में डेब्यू हो गया है। वह सेंट्रल दिल्ली किंग्स का हिस्सा हैं। लगातार बेंच पर बैठने के बाद लीग के 39वें मैच में आर्यवीर सहवाग का डेब्यू हुआ। अरुण जेटली स्टेडियम में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए ओपनिंग की।17 साल का आर्यवीर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

जूनियर सहवाग चार चौकों से 22 रन बनाए

आर्यवीर सहवाग के बल्ले से अपने डेब्यू मुकाबले में 22 रनों की पारी निकली। उन्होंने 16 गेंदों पर 4 चौके लगाए। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। तीसरे ओवर में उन्होंने भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल नवदीप सैनी को लगातार दो चौके मारे। इसके बाद रौनक वाघेला की गेंद पर आर्यवीर ने चौथे ओवर में लगातार दो चौके मारे। हालांकि इसी ओवर में वर आउट हो गए। रौनक की गेंद पर मयंक रावत ने उनका कैच लपक लिया।

नवदीप सैनी भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। वह कई मौकों पर 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं। इसके बाद भी आर्यवीर ने उनके खिलाफ आसानी से चौके मारे। वीरेंद्र सहवाग ऑफ साइड बेहतरीन बल्लेबाज थे। आर्यवीर ने भी अपनी पारी के तीन चौके ऑफ साइड में मारे। सैनी की गेंद पर लगे दोनों ही चौके एक्स्ट्रा कवर की दिशा में थे। इसके साथ ही उन्होंने अपना तीसरा चौका कट मारकर बटोरा।

Exit mobile version