अग्नि आलोक

*वोट चोर – गद्दी छोड़…कांग्रेस की हुंकार—क्या चुनाव आयोग बीजेपी के साथ?*

Share

दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” महारैली का आयोजन किया। इस रैली में राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ मिलकर काम करने और मतदाता सूची में हेराफेरी करने के गंभीर आरोप लगाए। रैली के दौरान यह संदेश साफ तौर पर दिया गया कि मताधिकार पर किसी भी तरह का हमला लोकतंत्र की जड़ों पर हमला है। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली निकाली। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा-पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- इन लोगों ने (केंद्र सरकार) ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी किया है। ये लोग नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा करते हैं। गांधी-नेहरू अंबेडकर पर हमला बोलते हैं। इन गद्दारों को आपको हटाना होगा।

वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडाणी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया।

दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” महा रैली का आयोजन किया। इस रैली में राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ मिलकर काम करने और मतदाता सूची में हेराफेरी करने के गंभीर आरोप लगाए।

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी, लोकतंत्र पर हमले और संविधान की रक्षा के सवाल को जोरदार तरीके से उठाया। रैली के दौरान यह संदेश साफ तौर पर दिया गया कि मताधिकार पर किसी भी तरह का हमला लोकतंत्र की जड़ों पर हमला है।

राहुल के भाषण की 3 बड़ी बातें…

खड़गे बोले- बेटे को कुछ भी हो, देश के लोगों को नहीं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरे बेटे का आठ घंटे का ऑपरेशन होना था। मुझे घर से भी फोन आया कि आपको आना चाहिए, लेकिन जब देश के लिए जवान मर रहे हैं, इंदिरा-राजीव ने कुर्बानी दी, सोनिया ने सबकुछ त्याग दिया। मैं अपने बेटे के लिए इस लड़ाई को छोड़कर नहीं जा सकता। बेटे को कुछ भी हुआ कोई बात नहीं, मगर देश के लोगों को कुछ नहीं होना चाहिए। हमें पीछे नहीं हटना है, पीछे हट जाएंगे तो मर जाएंगे।

प्रियंका बोलीं- हमने जो बनाया, बीजेपी ने सब बिखेर दिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पीएम मोदी बड़े-बड़े राष्ट्रपतियों के साथ हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं, लेकिन जनता के साथ नहीं खड़े होते हैं। ये आपसे नहीं पूछ सकते कि आपके दुख क्या हैं। संसद में इनका आत्मविश्वास घट जाता है। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये नहीं जीत सकते। पीएम ऑफिस के अधिकारी बेटिंग एप चला रहे थे, इसकी चर्चा क्यों नहीं होती। जो इतने सालों में हमने बनाया, इन्होंने सब बिखेर दिया।

भाजपा ने पोस्टर से राहुल पर तंज कसा

बीजेपी ने X हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।’ बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा- राहुल गांधी हारने पर ईवीएम और वोट चोरी पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जीत मिलने पर वही प्रक्रिया मान लेते हैं। बिना सबूत चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना गलत है और इससे लोकतंत्र और जनता का भरोसा कमजोर होता है।

Exit mobile version