अग्नि आलोक

 मतदान … फायरिंग, पथराव के बीच सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, 71.11 फीसदी मतदान, आगर मालवा में सबसे ज्यादा, अलीराजपुर में सबसे कम

Share

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर की सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। विधानसभा की 230 सीटों के लिए 5 करोड़ 61 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरे प्रदेश में 64 हजार 626 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाए हैं।मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का उत्साह इस बार कुछ ज्यादा नजर आ रहा है। सुबह मतदान का प्रतिशत कम था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ साथ मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता घरों से निकलकर वोट करने पहुंचे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से जारी हुई वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे खत्म हो चुकी है। प्रदेश में चुनाव की तरफ से जारी हुए शाम 5 बजे के वोटिंग आकड़ों के हिसाब से 71 फीसदी मतदान पड़े। सबसे ज्यादा वोटिंग 85 फीसदी से अधिक सैलाना सीट रतलाम में हुई।  

हीं, इंदौर में 37.42 प्रतिशत, जबलपुर में 40.25 प्रतिशत, ग्वालियर में 36.33 प्रतिशत मतदान रहा। चुनाव आयोग के टर्नआउट एप के अनुसार आगर मालवा में 52.73 प्रतिशत, देवास में 53.43 प्रतिशत, डिंडौरी में 52.05 प्रतिशत, नीमच में 53.51 प्रतिशत, राजगढ़ में 51.24 प्रतिशत, रतलाम में 52.51 प्रतिशत, सीहोर में 53 प्रतिशत, सिवनी में 52.03 प्रतिशत, शाजापुर में 54.24 प्रतिशत, श्योपुर में 51.72 प्रतिशत मतदान रहा। 

ऐसे बढ़ रहा मतदान प्रतिशत- 
सुबह 9 बजे- प्रदेश में 11.13 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा राजगढ़ में 16.9 फीसदी मतदान हुआ। इंदौर में मतदान प्रतिशत सबसे कम 6.94 फीसदी रहा।
दोपहर 11 बजे- प्रदेश में 27.62 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा नीमच में 34.75% और भोपाल में सबसे कम 19.30% मतदान।  

बीते दो विधानसभाा चुनाव से शुरुआत दो घंटे में महिला को वोट प्रतिशत बढ़ा 
बता दें इससे पहले सुबह 10 बजे मध्य प्रदेश निर्वाचन पदधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस वात्रर कर बताया कि प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11.13 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान राजगढ़ जिले में 16.4 प्रतिशत और सबसे कम इंदौर में 6.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजन ने बताया कि सुबह 9 बजे तक पुरुषों ने 12% और महिलाओं ने 11.89 प्रतिशत मतदान किया है। भोपाल में 7.7 प्रतिशत, जबलपुर में 11.67 प्रतिशत, ग्वालियर में 9.9% और आगर मालवा में 14.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार बीते दो विधानसभा चुनाव से शुरुआती 2 घंटे में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ा है। 

राजन ने बताया कि छतरपुर में गोली चलने से युवक की मौत की घटना एक दिन पूर्व की है, उसका मतदान से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, मुरैना दिमनी के मिरगन गांव में गोली चलने की घटना का कलेक्टर ने खंडन किया। उन्होंने दो पक्षों में मामूली झड़प होने की बात बताई है। राजन ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है l 

राजन ने बताया कि सुबह सभी पोलिंग बूथों पर मॉक पोल हुआ, जिसमें कुछ ईवीएम में दिक्कत आई थी। उनको बदल दिया गया। इसके बाद 7 बजे मतदान शुरू कर दिया गया। मतदान के दौरान कुछ जगह ईवीएम में दिक्कत की सूचना मिली थी, लेकिन मतदान बाधित नहीं हुआ। सभी जगह मतदान चल रहा है और शांतिपूर्ण चल रहा है।  राजन ने कहा कि जब तकनीकी कमी से लंबे समय तक दो घंटे से ज्यादा समय तक मतदान प्रभावित होता है, तब वहां पर मतदान का समय बढ़ाने पर विचार किया जाता है।

भोपाल में 7.95 फीसदी मतदान
भोपाल की सभी सात विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 7.95 प्रतिशत मतदान हुआ। भोपाल की बैरसिया विधानसभा में 7.56 फीसदी, भोपाल उत्तर में 5.56 फीसदी, नरेला में 4.54 फीसदी, भोपाल दक्षिण में 5.28 फीसदी, भोपाल मध्य में 4.98 फीसदी, गोविंदपुरा में 5.01 फीसदी, हुजूर विधानसभा में 8.27 फीसदी मतदान हुआ।

इंदौर में 6.52 फीसदी मतदान
इंदौर की बात करें तो सुबह 9 बजे तक सभी सीटों पर 6.52 फीसदी मतदान हुआ, जिनमें देपालपुर में 13.51 फीसदी, इंदौर 5 में 8.48 फीसदी, महू में 7.97 फीसदी, राउ में 7.38 फीसदी, इंदौर 4 में 6.42 फीसदी, सांवेर में 6.38 फीसदी, इंदौर 2 में 4.08 फीसदी, इंदौर 1 में 2.33 फीसदी, इंदौर 3 में 1.45 फीसदी मतदान हुआ। 

खरगोन में 14.57 फीसदी मतदान
सुबह 9 बजे तक खरगोन जिले में 14.57% मतदान हो गया है। भीकनगांव में 17.50, बड़वाह में 14.21, महेश्वर में 14.85, कसरावद में 12.40,  खरगोन में 12.63, भगवानपुरा में 15.69 फीसदी मतदान हुआ। खंडवा जिले में सुबह 9 बजे तक 12.60 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा मांधाता में 15.48 प्रतिशत मतदान हुआ। दमोह जिले में सुबह 9 बजे तक लगभग 12.26% मतदान हुआ।

बुधनी से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह और दोनों बेटों के साथ मतदान किया।

कमलनाथ ने दिया वोट

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने पुत्र सांसद नकुलनाथ व पुत्रवधु प्रियानाथ के साथ मतदान केन्द्र पहुंचे। शिकारपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 17 पर मतदान किया। सौंसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर के मतदान केन्द्र पर पहुंचने से पहले कमलनाथ ने परिवार के साथ स्थानीय हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा के पास जब कोई मदुदा नहीं होता तब वह धर्म को मुद्दा बनाने की कोशिश करती है।

नकुल नाथ ने दिया वोट

छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ व उनकी धर्मपत्नी ने मतदान में हिस्सा लिया। उन्होने वोट डालने के बाद लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया मतदान

वोट डालने से पहले गृह मंत्री और दतिया से भाजपा उम्मीदवार डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में पीतांबरा पीठ पहुंचकर पीतांबरा माई और वानखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नरोत्तम मिश्रा ने आम आदमी की तरह लाइन में खडे होकर धूमावती माई के भी दर्शन किए। दर्शन करने के पश्चात उन्होंने राजघाट कॉलोनी के मतदान केंद्र क्रमांक 104 पर मतदान किया।

कैलाश विजयवर्गीय ने किया मतदान

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर-1 से भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने अपने परिवार के साथ मतदान में हिस्सा लिया। उन्होने हाल ही में विधानसभा क्रमांक 1 में अपना नया निवास बनाया है और कहा है कि अब वो यहीं रहकर जनता की सेवा करेंगे। इससे पहले वो सालों से विधानसभा क्रमांक 2 में रहते आए हैं।

भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में मतदान दल अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस बार चुनाव आयोग ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में समय का स्लाट बुक करके भी मतदान की सुविधा दी गई है। वहीं महिलाओं के लिए पिंक बूथ भी बनाए गए हैं।

मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में गोली चली। भगदड़ में दो लोग घायल। दो गुटों में विवाद के बाद गोली चली। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यहां से भाजपा के उम्‍मीदवार हैं।

छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच राजनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनके ड्राइवर सलमान खान निवासी मंजूरनगर खजुराहो की मौत हो गई। कांग्रेस उम्मीदवार नातीराजा ने बीजेपी उम्मीदवार अरविंद पटेरिया और उनके समर्थकों पर गाड़ी से कुचलकर मारने का भी आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

शिवपुरी से खबर है कि शहर के डाइट केंद्र पर मशीन खराब होने से 1 घंटे तक मतदान रुका रहा। इस दौरान लोग परेशान हुए। वोटर का कहना है कि बहुत देर से वह वोट देने के लिए इंतजार कर रहे है।

धार। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा और उनकी पत्नी धार प्रत्याशी नीना वर्मा ने ब्रह्माकुंडी मतदान केंद्र पर मतदान किया। वर्मा ने मप्र में 150 से अधिक साइट जितने के साथ प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने का दावा किया। धार में सभी सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी।

70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की संख्याविधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।

 छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह है। एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। कुल 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 4,250 शहरी, 14,556 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इनके अतिरिक्त 27 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 9,424 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जाएगी। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की 100 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं। वोटिंग के बाद अब 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

इन 70 सीटों पर जारी है मतदान

1. भरतपुर-सोनहट (एसटी)

2. मनेंद्रगढ़ – 20 %
3. बैकुंठपुर

4. प्रेमनगर
5. भटगांव

6. प्रतापपुर (एसटी)
7. रामानुजगंज (एसटी)

8. समरी (एसटी)
9. लुंड्रा (एसटी)
10. अंबिकापुर

11. सीतापुर (एसटी)
12. जशपुर (एसटी)

13. कुनकुड़ी (एसटी)
14. पत्थलगांव (एसटी)

15. लैलूंगा (एसटी)
16. रायगढ़

17. सारंगढ़ (एससी)
18. खरसिया

19.धरमजयगढ़ (एसटी)
20. रामपुर (एसटी)

21. कोरबा
22. कटघोड़ा

23. पाली-तानाखार (एसटी)
24. मरवाही (एसटी)

25. कोटा
26. लोरमी

27. मुंगेली (एससी)
28. तखतपुर

29. बिल्हा
30. बिलासपुर
31. बेलतरा

32. मस्तूरी (एससी)
33. अकलतरा

34. जांजगीर-चांपा
35. सक्ती

36. चंद्रपुर
37. जैजेपुर

38. पामगढ़ (एससी)
39. सरायपाली (एससी)

40. बासना
41. खल्लारी
42. महासमुंद
43. बिलाईगढ़ (एससी)

44. कसडोल
45. बलौदा बाजार
46. भाटापारा

47. धरसींवा
48. रायपुर सिटी ग्रामीण

49. रायपुर सिटी वेस्ट
50. रायपुर सिटी नॉर्थ

51. रायपुर सिटी साउथ
52. आरंग(एससी)

53. अभनपुर
54. राजिम

55. बिंद्रानवागढ़ (एसटी)
56. सिहावा (एसटी)

57 कुरुड
58. धमतरी

59. संजारी बालोद
60. डोंडी लोहारा (एसटी)

61. गुंडरदेही
62. पाटन

63. दुर्ग ग्रामीण
64. दुर्ग सिटी

65. भिलाई नगर
66. वैशाली नगर

67. अहिवारा (एससी)
68. साजा

69. बेमेतरा

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने वोट डाला।

– अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। मैंने सहपरिवार मतदान किया है। मैं छत्तीसगढ़ की जनता से भी अनुरोध करता हूं कि सहपरिवरा मतदान केंद्र आकर वोट डालें। छत्तीसगढ़ की जनता के परिवर्तन का मन बनाया है और परिवर्तन के लिए छत्तीसगढ़ की जनता मतदान करने वाली है।

– रायपुर में व्हीलचेयर पर बैठे एक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद की गई।

– छत्तीसगढ़ में आज होने वाले दूसरे और अंतिम चरण के मतदान पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा, ”आज बची हुई 70 सीटों के लिए मतदान है। ये प्रजातंत्र का महा पर्व है और पर्व मनाने की छत्तीसगढ़ में परंपरा है…कृपया मतदान करने के लिए अपने घरों से निकलें और छत्तीसगढ़ को सजाने संवारने के लिए मतदान करें… ।”

Exit mobile version