Site icon अग्नि आलोक

राजस्थान में 23 नहीं 25 नवंबर को वोटिंग: इजराइल-हमास जंग में अब तक 2300 मौतें

FILE - This frame grab image from video, shows a Taliban fighter standing guard outside the site of a bomb explosion inside a mosque, in Mazar-e-Sharif province, Afghanistan, Thursday, April 21, 2022. A deadly Islamic State affiliate on Friday, April 22, 2022, claimed a series of bombings a day earlier that targeted Afghanistan’s minority Shiite Muslims, while Pakistan issued a warning of IS threats in its eastern Punjab province. (AP Photo, File)

Share

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. PM मोदी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जाएंगे। राज्य में 4200 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
  2. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के मंडला जाएंगी। यहां एक जनसभा को संबोधित करेगी।

राजस्थान में 23 की जगह 25 नवंबर को वोटिंग, देवउठनी एकादशी की वजह से तारीख में बदलाव

राजस्थान में अब 23 की जगह 25 नवंबर को वोटिंग होगी। मतदान की तारीख के अलावा नामांकन, नाम वापसी और रिजल्ट के दिनों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पहली बार है जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख बदली गई है। राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए इस बार 47 दिन मिलेंगे।

 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। यह पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन राजस्थान में इसका ज्यादा प्रभाव है। इस दिन बिना मुहूर्त के शादी की जा सकती है। ऐसे में इस दिन बड़ी संख्या में शादियां होने के चलते वोटिंग प्रतिशत घट सकता था।

. बिहार में रेल हादसा, 4 की मौत; नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस की सभी बोगियां पटरी से उतरीं

हादसे के बाद बोगियों के अंदर यात्रियों की तलाश करते बचाव कर्मी।

दिल्ली से गुवाहाटी जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बिहार में डिरेल हो गई। हादसा दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर बक्सर-आरा के बीच रघुनाथपुर के पास हुआ। ट्रेन की सभी बोगियां पटरी से उतर गईं, जबकि दो बोगियां पलट गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं 70 से ज्यादा घायल हैं।

 रात के अंधेरे की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बीते साढ़े 4 महीने में यह दूसरा रेल हादसा है। इससे पहले 2 जून को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें टकरा गईं थी, जिसमें 293 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

शिवराज बोले- मेरा श्राद्ध करने वालों, भगवान तुम्हें लंबी उम्र दे, कमलनाथ ने कहा-हर चीज के पीछे कांग्रेस क्यों दिखती है?

सोशल मीडिया पर ‘मामा का श्राद्ध’ वाली पोस्ट को लेकर BJP कांग्रेस पर हमलावर है। खुद CM शिवराज सिंह चौहान ने इस पोस्ट को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा श्राद्ध करने की दुआ करने वालों, भगवान तुम्हें लंबी उम्र दे। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को अहंकारी बताया था। हालांकि कमलनाथ ने कहा कि पार्टी ने ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया है।

एक्स (ट्विटर) पर @WithCongress नाम के अकाउंट से एक पोस्ट की गई, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो के साथ लिखा था- ‘मामा का श्राद्ध’… श्राद्ध में भाजपा ने दिया शिवराज मामा को टिकट। भाजपा ने कांग्रेस पर ये पोस्ट करने का आरोप लगाया है। वहीं कमलनाथ ने कहा कि आपके खिलाफ किसी ने ट्वीट किया है तो आप कानूनी कार्रवाई कीजिए।

पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड की हत्या; NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था
पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान के सियालकोट की एक मस्जिद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। लतीफ पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। उस पर उन आतंकियों में भी शामिल होने का आरोप है, जिन्होंने 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान को अगवा किया था।

2 जनवरी, 2016 को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकियों ने पठानकोट में एयरबेस पर हमला किया था, जिसमें 7 जवान शहीद हो गए थे। लतीफ ने ही चारों आतंकियों को पठानकोट भेजा था।

इजराइल-हमास जंग में अब तक 2,300 मौतें; भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू

जंग के 5वें दिन गाजा पर इजराइल के हमले में अहमद यासीन मस्जिद तबाह हो गई।

इजराइल-हमास जंग का आज छठा दिन है। जंग में अब तक 2,300 मौतें हो चुकी है। इनमें 1,200 से ज्यादा इजराइली और 1,100 से ज्यादा फिलिस्तीनी शामिल हैं। गाजा पर इजराइल के हमले में यूनाइटेड नेशंस के 9 स्टाफ भी मारे गए हैं। इजराइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार आज से ऑपरेशन अजय चला रही है।

 इजराइल में 18,000 भारतीय रह रहे हैं। जंग के पांचवें दिन इजराइल ने गाजा पर हमला किया, जिसके बाद पूरे गाजा में बिजली सप्लाई ठप हो गई। यहां के हॉस्पिटल्स की इमरजेंसी लाइट सिर्फ 2 दिन चल सकेगी। फिलिस्तीन ने इजराइल पर फास्फोरस बम दागने के आरोप लगाए हैं। इनका इस्तेमाल प्रतिबंधित है। ये बम जहां भी गिरते हैं, वहां ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।

26 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के अबॉर्शन पर जजों की दो राय, केस बड़ी बेंच के पास रेफर किया
26 हफ्ते की प्रेग्नेंट शादीशुदा महिला के अबॉर्शन केस में दो जजों की एक राय नहीं बन सकी। जस्टिस हिमा कोहली प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने के खिलाफ थीं, लेकिन जस्टिस बीवी नागरत्ना उनसे सहमत नहीं थीं। असहमति को देखते हुए मामले को बड़ी बेंच के पास रेफर किया गया है।

9 अक्टूबर को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता ने कहा था- वह दो बच्चों की मां है। वह भावनात्मक, आर्थिक और मानसिक रूप से इस हालत में नहीं है कि तीसरा बच्चा पाल सके। इसके बाद अदालत ने अबॉर्शन की इजाजत दी थी। लेकिन AIIMS ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भ्रूण के जीवित रहने की संभावना ज्यादा है। जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला पलट दिया था।

भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, इस वर्ल्ड कप में दूसरी जीत, रोहित की सेंचुरी

भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 273 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 35 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर सेंचुरी लगाई। भारत की वर्ल्ड कप में यह दूसरी जीत है।

 अब टीम इंडिया के 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में 7 सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 44 पारियों में 6 शतक हैं। रोहित ने 2015 में एक और 2019 में 5 शतक लगाए थे।

सरकारी नौकरी: राजस्थान अपेक्स बैंक में 635 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 90 हजार से ज्यादा
राजस्थान को-ऑपरेटिव रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपेक्स बैंक में 635 पदों पर वैकेंसी निकाली है। ऑनलाइन ऐप्लीकेशन 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक भरा जाएगा। उम्मीदवार rajcrb.rajasthan.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। ये भर्तियां बैंकिंग असिस्टेंट (540), मैनेजर (89), कंप्यूटर प्रोग्रामर (5) और सीनियर मैनेजर (1) के लिए निकली है। बैंकिंग असिस्टेंट के लिए सैलरी ₹17070 से ₹80230, मैनेजर-कंप्यूटर प्रोग्रामर के लिए ₹34090 – ₹87370 और सीनियर मैनेजर के लिए ₹43830 से ₹94900 होगी।

भारत में हायर एजुकेशन कमीशन बनेगा: देश में UGC, AICTE और NCTE की जगह हायर एजुकेशन के लिए एक ही रेगुलेटिंग बॉडी होगी। इसे हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया (HECI) कहा जाएगा। इससे जुड़ा बिल जल्द ही पार्लियामेंट में पेश किया जाएगा। ये जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है। 

गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट 21 अक्टूबर को, श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर पर टेस्टिंग होगी

PM मोदी ने 2018 में गगनयान मिशन की घोषणा की थी। 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत तक इसके पूरा होने की संभावना है।

इसरो 21 अक्टूबर को गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट भेजेगा। इसे आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस टेस्ट में क्रू मॉड्यूल को आउटर स्पेस में लॉन्च करना, पृथ्वी पर वापस लाना और बंगाल की खाड़ी में टचडाउन के बाद इसे रिकवर करना शामिल है।

गगनयान मिशन के तहत इसरो ने अगले साल की शुरुआत में पहला अनमैन्ड मिशन प्लान किया है। इसके सफल होने के बाद इंसानों को स्पेस में भेजा जाएगा। गगनयान में 3 दिनों के मिशन के लिए 3 लोगों को 400 KM ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। अगर भारत कामयाब रहा तो ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस ऐसा कर चुके हैं।

Exit mobile version