Site icon अग्नि आलोक

मध्यप्रदेश…बारिश में झरने भी बह निकले, पचमढ़ी, छतरपुर का जटाशंकर फॉल, तिंछा फॉल समेत कई झरने उफान पर

Share

पिछले चार-पांच दिनों से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। इसी के चलते पर्यटन स्थल भी गुलजार हो गए हैं। जंगलों में झरने भी फूट पड़े हैं। इन झरनों से पानी ऐसे बह रहा है, जैसे दूध की धारा बह रही हो। इन झरनों की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक उमड़ रहे हैं। इंदौर के तिंछा फॉल हो या छतरपुर का जटाशंकर फॉल, पन्ना का फॉल हो या पचमढ़ी का वॉटर फॉल सभी जगह पर्यटक इन झरनों की सुंदरता देखने जा रहे हैं।

बारिश होने से यहां का नजारा और ज्यादा सुंदर हो गया है। चारों ओर हरियाली के बीच ऊंचे झरनों से पानी अविरल तेज प्रवाह के साथ बह रहा है। हालांकि दुर्घटना के मद्देनजर ऐसी जगहों पर प्रशासन ने पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। आपको प्रदेश के ऐसे ही कुछ झरनों की खूबसूरती दिखाते हैं….

रायसेन.महादेव गुफा सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सेहतगंज और चिडिय़ाटोल खरबई स्थित खूबसूरत पहाडिय़ों मेंं भी झरने बह निकले हैं।रविवार को भी जिला मुख्यालय से करीब 20-25 किमी दूर पिकनिक स्पॉट चिडिय़ाटोल खरबई सहित महादेव गुफा मंदिर की हरीभरीपहाडिय़ों की सुरम्य वादियों के बीच मौजमस्ती करने सुबह से शाम तक भारी तादात में पर्यटक पहुंचे।इन पर्यटकों क ी संख्या का आंकड़ा खरबई पुलिस चौकी ने लगभग छह हजार बताया है।

यहां आते है हजारों पर्यटक, जाम से होती है परेशानी

इन पर्यटकों में सबसे ज्यादा युवा-युवतियां राजधानी भोपाल की शामिल रहीं।कई संभ्रांत घराने के लोग भी अपने परिवार के साथ वाहनों में सवार होकर पहुंचे। झरनों में स्नान कर महादेव गुफा में पूजन,आरती भी की।संडे अवकाश होने की वजह से पिकनिक मनाने पहुंचे। इस दौरान पर्यटकों को वाहनों का जाम लगने से काफी परेशानी भी उठाना पड़ी। हजारों पर्यटकों ने महादेव पानी के प्राकृतिक झरने के पानी में नहा कर जमकर मौजमस्ती भी की।

वहीं पहाड़ी के आसपास चट्टानों पर खड़े होकर कई युवा पर्यटक मोबाइल से सेल्फी लेते हुए जान जोखिम में भी डालते हुए नजर आए।लेकिन पुलिस से लेकर वन विभाग द्वारा पर्यटका की सुरक्षा के ठोस प्रबंध किसी जिम्मेदार ने नहीं किए। वही पर्यटकों का कहना है कि प्रशास द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए भी किसी तरह की अच्छी व्यवस्था नहीं है।

वाहन पार्किंग के नाम पर बेजा वसूली
रविवार को महादेव गुफा मंदिर सेहतगंज के प्राकृतिक झरने को देखने परिवार सहित पहुंचे कई पर्यटकों से ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा 20 रूपए प्रति वाहन वसूल किए। इसके अलावा पिकनिक स्पॉट के प्रवेश करने पर 10 रूपए अलग से वसूले जा रहे थे। इस बेजा वसूली को लेकर पर्यटकों ने आपत्ति भी जतायी। लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों की लाठी के दमपरवह विरोध भी नहीं कर सके।कर्मचारियों द्वारा मनमानी पूर्ण तरीके से १० रूपए प्रति वाहन अलग से वसूल किए गए।

Exit mobile version