Site icon अग्नि आलोक

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने ली करवट, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बारिश और ओलावृष्टि का दौर 

Share

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक रौद्र रूप ले लिया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे जनजीवन और खेती दोनों प्रभावित हुए हैं। ठंड के बीच बारिश-ओलों के इस दौर ने तापमान और गिरा दिया है। मंगलवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि गुना, उज्जैन, आगर-मालवा और शाजापुर में ओलावृष्टि हुई।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बारामती में क्रैश हो गया था, जिसमें उनकी जान चली गई. उनके निधन पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है. बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप में कई लोगों की मौत के मामले में मंगलवार को न्यायिक जांच का आदेश दिया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गौमाता पर बनी पहली फिल्म-‘गोदान’ का ‘ट्रेलर लॉन्च’ किया.

ग्वालियर, सागर समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को भी हालात ऐसे ही बने रहने की चेतावनी दी है। ग्वालियर, सागर समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर और दमोह शामिल हैं। वहीं, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में बादल छाए रहने के आसार हैं।

बारिश के साथ कोहरे की चादर
उत्तरी मध्य प्रदेश में जहां बारिश का अलर्ट है, वहीं सुबह के समय घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन और सीहोर में भी दृश्यता प्रभावित हुई।

ग्वालियर-शिवपुरी में स्कूल बंद
लगातार बारिश और बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्वालियर प्रशासन ने एहतियातन बुधवार को कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। शिवपुरी समेत आसपास के इलाकों में भी ठंड का असर तेज रहा।

ओलावृष्टि से खेती को झटका
मंगलवार को प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का असर देखा गया। आगर-मालवा, शाजापुर और गुना में गिरे ओलों से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। रतलाम, शाजापुर और आगर में तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। कई जगह सड़कों पर पानी बह निकला। रात के समय निवाड़ी, दतिया, श्योपुर, उज्जैन, खरगोन और धार में आकाशीय बिजली चमकती रही।

इंदौर पानी त्रासदी की होगी न्यायिक जांच

राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को हाईकोर्ट में भागीरथपुरा के कुल 23 मृतकों के ‘डेथ ऑडिट’ की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें संभावना जताई कि इनमें से 16 लोगों की मौत का संबंध दूषित पेयजल के कारण फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप से हो सकता है. अदालत ने कहा कि ‘एक स्वतंत्र और विश्वसनीय प्राधिकरण’ द्वारा इस मामले की ‘तुरंत न्यायिक जांच’ किए जाने की आवश्यकता है.

सागर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 2 की मौत

सागर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 2 की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. बता दें कि यहां दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 से घायल युवक को अस्पताल भेजा गया.वहीं पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह हादसा सागर-रहली मार्ग पर ग्राम कड़ता और बरोदा के बीच हुआ है. 

 बृजेंद्र सिंह ने छठवीं बार लिया अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद की शपथ

सीधी जिला अधिवक्ता संघ सीधी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज  संपन्न हुआ. 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा चुरहट के वरिष्ठ विधायक अजय सिंह राहुल और अध्यक्षता जिला न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पी एल दिनकर ने की.

अजय सिंह राहुल  ने कहा कि अधिवक्तागण न्याय दान के साथ-साथ देश व समाज की भी उत्कृष्ट सेवा करेंगे. शपथ ग्रहण करने वाले  पदाधिकारियों में अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह बघेल,उपाध्यक्ष युनुस सिद्दीकी सह सचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रोहिणी पटेल, पुस्तकाध्यक्ष भारत भूषण सहित कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र सिंह चौहान, विद्याकांत मिश्रा, विष्णु बहादुर सिंह शामिल थे.

प्रमोद अहिरवार की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर उतरी भीम आर्मी

निवाड़ी में आज भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने जिलाध्यक्ष प्रमोद अहिरवार की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया.  नगर के बड़ी माता मंदिर के पास सुबह से आमसभा की. इसके बाद अंबेडकर चौराहे तक जुलूस के रूप में पहुंचे. उसके बाद 90 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी. उनका आरोप है कि अमरपाल सिंह की हत्या के मामले में प्रमोद को राजनीतिक दबाव में फंसाया गया है और पूरी एफआईआर बिना उचित जांच के दर्ज की गई.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप

रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज अंतर्गत ग्राम मरखंडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास खुले क्षेत्र में आसमान से गिरा एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक यंत्र मिला. यंत्र को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद तुरंत डायल-100 पर सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए यंत्र को कब्जे में लिया. थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह कोई विस्फोटक नहीं बल्कि मौसम विज्ञान में उपयोग होने वाला रेडियोसॉन्ड पाया गया है. बताया जा रहा है कि यह मलेशिया मौसम विभाग से संबंधित है, जो तेज हवाओं के कारण भटककर यहां गिरा. पुलिस ने यंत्र को सुरक्षित रख लिया है और ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें.

 एंटी करप्शन ब्यूरो के रिश्वत मामला: राजस्व निरीक्षक को 4 साल का कठोर कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

एंटी करप्शन ब्यूरो के राजस्व निरीक्षक के रिश्वत मामले में विशेष न्यायालय ने राजस्व निरीक्षक को दोषी करार देते हुए 4 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है. यह फैसला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में सुनाया गया.

एसीबी ने 17 जुलाई 2020 को  अम्बिकापुर निवासी अर्चना खाखा ने उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2018 में उनके पति राकेश खाखा ने सरगुजा जिले में स्थित भूमि का क्रय कर रजिस्ट्री कराई थी. भूमि का नक्शा काटने एवं रिकॉर्ड दुरुस्त करने के एवज में राजस्व निरीक्षक राजबहादुर सिंह द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी.

प्रार्थिया रिश्वत नहीं देना चाहती थी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहती थी. शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई. इसके बाद 7 अगस्त 2020 को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी राजस्व निरीक्षक राजबहादुर सिंह को प्रार्थिया से 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया.

 भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग में छाए रहेंगे बादल, कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है. यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है. मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग में बादल छाए रहेंगे तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं. 

बता दें कि ओलावृष्टि की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं. यहां न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का गिरावट दर्ज किया गया है. वहीं ठंडी हवाओं से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है. इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक,  अगले 24 से 48 घंटे अहम रहेगा. 

रायपुर एयरपोर्ट पर कोकीन के साथ एक पैसेंजर हिरासत में, DRI की टीम ने धर दबोचा

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस DRI की बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर एयरपोर्ट पर कोकीन के साथ एक पैसेंजर हिरासत में लिया गया. आरोपी नाइजीरियन मूल का युवक है. जानकारी के मुताबिक, 270 ग्राम कोकीन बरामद किया गया है. आरोपी दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट से रायपुर आया था.  बता दें कि DRI की टीम ने एयरपोर्ट के अंदर दबोचा.गिरफ्तार यात्री को DRI ऑफिस ले जाया गया. आरोपी युवक से फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंकेज तलाशने के लिए पूछताछ जारी. 

ग्वालियर की रहने वाली थी अजित पवार की लेडी को पायलट शांभवी पाठक, दादी मीरा पाठक को मौत से 1 घंटे पहले की थी मैसेज

बारामती के विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया. इस हादसे में चार और लोगों की भी मौत हो गई, जिसमें ग्वालियर की रहने वाली को-पायलट शांभवी पाठक भी थी. 

संभवी के पिता विक्रम पाठक फाइटर प्लेन मिराज के स्काडेन लीडर हैं, जो दिल्ली मे रहते है.संभवी की पढ़ाई ग्वालियर  एयरफोर्स विद्या भारती स्कूल से की. संभवी ने आज सुबह अपनी बुजुर्ग दादी  मीरा पाठक  क़ो हैलो मैसेज किया और उसके कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई. बता दें कि संभवी की  दादी  मीरा पाठक का रो रोकर बुरा हाल है. 

नागौद मंडल अध्यक्ष की गुंडागर्दी: युवती के साथ देर रात की मारपीट, CCTV फुटेज वायरल

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र से सत्ता के रसूख से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि नागौद के मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने देर रात गुंडागर्दी करते हुए एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ और उसकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की. घटना के बाद घायल मां-बेटी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. 

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि मंडल अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ रात के समय जबरन घर में घुसा और बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. हमले में मां-बेटी को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद दोनों महिलाएं न्याय की गुहार लगाते हुए नागौद थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की. मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

वायरल वीडियो में मारपीट और धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है. जिससे पीड़ितों के आरोपों को बल मिल रहा है. वहीं पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि अब उन पर एफआईआर दर्ज न कराने का दबाव बनाया जा रहा है, ताकि मामला दबाया जा सके.

तीन थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, लाखों रुपये का अवैध मादक पदार्थ के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में अवैध मादक पदार्थ के ख़िलाफ़ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में इंदौर पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की MD ड्रग्स और ब्राउन शुगर बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.

पहला मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र का है जहाँ पुलिस द्वारा एक युवक को पकड़ा गया जिसने अपना नाम मनोरंजन बताया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 5 ग्राम से अधिक MD ड्रग्स बरामद की गई. वहीं दूसरी कार्रवाई छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में की गई जहाँ 2 युवक समीर और एक अन्य को पकड़ा, इनके पास से 14 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की है. वहीं तीसरी कार्रवाई MG रोड पुलिस द्वारा की गई जो है जहाँ एक मनीष नाम के युवक को पकड़ा है जिसके पास दस ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की है.

कोयला घोटाला मामला, सौम्या चौरसिया, रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी समेत सभी आरोपियों को मिली रेगुलर जमानत

कोयला घोटाला मामला के आरोपियों को रेग्युलर जमानत मिली. सौम्या चौरसिया, रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी समेत सभी आरोपियों को रेगुलर जमानत मिली. रेग्युलर जमानत सर्वोच न्यायालय से मिली. चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाला बग़ाची की कोर्ट से जमानत मिली.

बता दें कि सौम्या रानू और सूर्यकांत अंतरिम जमानत पर बाहर थे. साथ ही राज्य से बाहर रहने के आदेश भी दिए गए हैं. 

अभियुक्तों की तरफ़ से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परघनीया, शशांक मिश्रा तुषार, गिरी मुक्त गुप्ता ने पैरवी की. राज्य शासन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी और राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा ने पैरवी की.

 मंदसौर के एक ट्रैफिक जवान का वीडियो अनोखी पहल देख लोग कर रहे हैं तारीफ

मध्य प्रदेश के मंदसौर के एक ट्रैफिक जवान का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वाले मोटरसाइकिल सवार को हेलमेट लगाने की समझाइश दे रहा है.उनका समझाइश देने का तरीका अनोखा है. आरक्षक नरेंद्र सगोरे गाना गाकर बिना हेलमेट जाने वाले मोटरसाइकिल सवार को हेलमेट लगाने के लिए सलाह  दे रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो देखकर जवान की काफी सराहना कर रहे हैं.

खंडवा में लूट का आधा किलो सोना बरामद

मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa News) में लगभग 20 दिन पहले एक सोने चांदी के व्यापारी को लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीन अन्य लोग फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस  ने इनके पास से लगभग आधा किलो सोना, एक लाख रु नकद और बंदूक जब्त की है. तीनों आरोपी झाबुआ की कुख्यात गैंग के सदस्य बताए जाते हैं. यह सभी कुख्यात अपराधी हैं और इसी तरह की लूट के कई अपराध मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में दर्ज हैं.

Exit mobile version