Site icon अग्नि आलोक

ये कैसा सीजफायर-उमर अब्दुल्ला

Share

3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के 3 Atul बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। रात 8 बजे से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है। राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई। उधमपुर में ड्रोन से हमला हुआ। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- ये कैसा सीजफायर है। श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। फिरोजपुर और पठानकोट में जिला प्रशासन ने फिर से ब्लैकआउट का आदेश दिया है। सीजफायर के ऐलान के बाद ब्लैकआउट टाल दिया गया था, लेकिन पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में फायरिंग के बाद फिर से ब्लैकआउट किया गया। पहले की तरह जिले में बिजली गुल हो गई है। लोगों से घरों में रहने को कहा गया है।

Exit mobile version