Site icon अग्नि आलोक

*दीवाली पर कितने होंगे सोने चांदी के दाम*

Share

दिवाली और धनतेरस के से पहले सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले तीन सालों से सोने के भाव बढ़ रहे हैं, जिसमें 2023 में 13% और 2024 में 27% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कुल मिलाकर 53-54% की बढ़ोतरी है. Wealth के डायरेक्टर अनुज गुप्ता और विशेषज्ञ सुमित गर्ग ने बातचीत में बताया कि भू-राजनीतिक चिंताओं, अमेरिकी सरकार के शटडाउन और टैरिफ से जुड़े मुद्दों के कारण सोने और चांदी की कीमतों में यह उछाल आया है. चीन और भारत जैसे बड़े देश भी अपने स्वर्ण भंडार लगातार बढ़ा रहे हैं, जिससे मांग और बढ़ गई है.

त्योहारी सीजन के समय भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली रही है. वैश्विक बाजार की मजबूत मांग और घरेलू खरीदारी के चलते पिछले एक हफ्ते में सोना-चांदी के दाम में 4,000 रुपये से ज्यादा का भारी उछाल आया है. आज, 5 अक्टूबर 2025 को प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर बने हुए हैं. इसकी एक हेडलाइन बनाएं

सोने के भाव (5 अक्टूबर 2025)
शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
नई दिल्ली 1,19,550 1,09,600
मुंबई 1,19,400 1,09,450
चेन्नई 1,19,460 1,09,500
कोलकाता 1,19,400 1,09,450
बैंगलोर 1,19,400 1,09,450
जयपुर 1,19,550 1,09,600
चांदी में सोने से भी तेज उछाल
चांदी ने इस हफ्ते सोने के मुकाबले और भी तेज रफ्तार पकड़ी है. पिछले एक हफ्ते में चांदी के रेट में 6,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक का जबरदस्त उछाल आया है. आज 5 अक्टूबर को चांदी 1.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है.

चांदी में क्यों बढ़ रही लगातार चमक
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, इस उछाल की मुख्य वजह औद्योगिक मांग (Industrial Demand) है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल जैसे सेक्टरों की हिस्सेदारी 60-70% होती है.

चांदी का भाव (₹/किलोग्राम)
नई दिल्ली 1,58,100
मुंबई 1,57,400
चेन्नई 1,67,700
कोलकाता 1,58,900
जयपुर 1,58,500
मार्केट एक्सपर्ट का क्या है अनुमान?
जानकारों का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय तनाव, वैश्विक अनिश्चितता और केंद्रीय बैंकों के सोने की लगातार खरीदारी के चलते कीमतों को मजबूती मिल रही है.
एक्सपर्ट के अनुसार धनतेरस और दिवाली तक सोने का भाव 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है.
वहीं, मजबूत औद्योगिक मांग के चलते चांदी का भाव 1,50,000 से 1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को छू सकता है.

 दिवाली में कुछ ही दिन बचे हैं और उससे पहले धनतेरस और पुष्य नक्षत्र भी हैं. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी लेने का प्लान कर रहे हैं, तो सवाल उठता है कि आने वाले दिनों में सोने का क्या भाव रहने वाला है. इस वक्त सोना 1 लाख 23 हजार के आसपास चल रहा है, तो दीवाली पर क्या कीमत कम होगी या फिर इसी तरह सोने में लगातार उछाल देखने को मिलेगा. यह जानने के लिए लोकल18 की टीम इंदौर के सराफा बाजार पहुंची और जाना कि इस बार दिवाली पर सोने का क्या भाव रह सकता है.

कम हो सकता है भाव
इंदौर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुमचंद सोनी ने बताया की वैसे तो इसबार बाजार में मंदी देखने को मिल रही है. क्योंकि सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर जा चुका है. लेकिन हर बार दिवाली से पहले बड़ा करेक्शन देखने को मिलता है. उम्मीद है कि इस बार भी धनतेरस से पहले यानी अगले 10 दिनों में सोने में बड़ा करेक्शन देखने को मिल सकता है और इसका दाम दो से तीन हजार रुपये कम हो सकता हैं.

आसमान छूता सोना 
सोने के दाम भले ही आसमान छू रहे हैं, लेकिन शगुन के लिए तो सोना खरीदना ही होगा. ऐसे में एक ग्राम दो ग्राम का सोने का सिक्का, हल्का ब्रेसलेट, चांदी की बिछिया या फिर चाइनीस ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं. यह आपको पांच से दस हजार में मिल जाएगा.

दीवाली के बाद फिर बढ़ेंगे दाम 
सोनी के अनुसार, दिवाली से पहले भले ही थोड़ा करेक्शन देखने को मिले, लेकिन दिवाली के तुरंत बाद सोने में भारी तेजी देखने को मिलेगी और यह साल के अंत तक या उससे पहले ही डेढ़ लाख छू जाएगा. जबकि चांदी जो इतिहास में अब तक सबसे तेजी से बढ़ रही है और वह पौने दो से दो लाख के आंकड़े को छू सकती है.

Exit mobile version