किसानों की मांग खरीदी तारीख बढ़ाई जाए
देपालपुर (भूरा धाकड़)
जिलेभर में समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी का कार्य कोरोना महामारी के बीच चल रहा है परंतु किसानों की समस्या कम नहीं हो रही कभी भुगतान में देरी तो कभी हिम्मालो की कमी तो कभी बारदाने खत्म हो जाने से दिन-ब-दिन समस्याएं बढ़ रही है खरीदी की अंतिम तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही किसानों की समस्याओं संकट गहराता जा रहा है जिले के कई खरीदी केंद्रों पर ऐसे हालात है कि पिछले 4 दिनों से गेहूं खरीदी की तुलाई नहीं हो पा रही है बारदानो की कमी के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है इन तहसीलों के गांव में बारदान हुए खत्म सांवेर तहसील के गांव कछालिया, बगाना, टाकून सोलसीदा, सेमलिया चाउदेपालपुर तहसील के गांव अटाहैडा चांदेर कराडिया अमूमन पूरे जिले में हर खरीदी केंद्रों पर कहीं 10 गठान कहीं 20 तो कहीं 30 गठान बारदानों की आवश्यकता है कई संस्थाओं ने 3 से 4 दिन पहले ही उच्च अधिकारियों को अपनी डिमांड भेजी थी पर अब तक बारदान उन्हें प्राप्त नहीं हुए हैं जिससे खरीदी केंद्रों पर खरीदी प्रभावित हुई है *किसान नेता बबलू जाधव ने बताया कि जिले भर के खरीदी केंद्रों पर बारदान पिछले 4 दिनों से खत्म हो चुके हैं जिससे किसान परेशान हो रहे हैं 4 दिन से खरीदी केंद्रों पर खरीदी बंद होने से हिम्माल भी चले गए हैं जल्द बारदान खरीदी केंद्रों पर नहीं पहुंचते हैं तो उन किसानों की समस्याएं बढ़ेगी जिन्हें मैसेज प्राप्त हुए हैं वहीं समय सीमा में खरीदी नहीं होती है तो बिल बनाने में भी परेशानी आएगी जाधव ने मांग की है कि खरीदी की तारीख 30 मई की जानी चाहिए*

