Site icon अग्नि आलोक

*खरगोन जिले में गड्ढे में गिरी स्कूली बस तो सैकड़ों ग्रामीणों ने दिखाई समझदारी,बाल-बाल बचे 39 बच्चे*

Share

खरगोन: जिले में एक स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि अचानक सामने एक बाइक आई जिसे बचाने के चक्कर में बच्चों से भरी बस गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में 36 छात्र घायल हुए हैं। बस का ड्राइवर भी घायल हो गया है।

दरअसल, पूरा मामला भीकनगांव का है। थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत ने बताया कि यहां से 6 किलोमीटर दूर गोविंदपुरा के पास एक अंधे मोड़ पर बस पलट कर एक गड्ढे में गिर गई। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और उनकी सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने के पहले सैकड़ो ग्रामीणों ने पलटी हुई बस को सीधा खड़ा कर बच्चों को निकालना शुरू कर दिया था।

39 बच्चों में से 37 घायल
रावत ने बताया कि बस में नर्सरी से लेकर कक्षा 10वीं के 39 बच्चे सवार थे। उनमें से 37 को चोट आई है। सभी को भीकनगांव स्थित शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 10 को 45 किमी दूर खरगोन के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि भीकनगांव में भर्ती सभी बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। रावत ने कहा कि प्राइवेट स्कूल की बस दो गांवों चमेली चौकी और चिकलवास के बच्चों को रोज की तरह भीकनगांव स्थित स्कूल ला रही थी।

बस को जब्त कर ड्राइवर किया गिरफ्तार
बस जब्त कर ड्राइवर कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भी चोट आई है। बस के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जा रहे हैं। उन्होंने ड्राइवर से पूछताछ के आधार पर बताया कि अंधे मोड़ पर अचानक एक बाइक सवार आ जाने के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया था। उधर खरगोन के सीएमएचओ दौलत सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल सभी 10 बच्चे स्टेबल हैं, इनमें से एक को फ्रैक्चर है।

Exit mobile version