Site icon अग्नि आलोक

*किस खिलाड़ी ने पर्पल कैप पर जमाया कब्जा ?*

Share

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को आरसीबी (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर 17 साल बाद आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाया. ये सीजन कई खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा है. उन्हें इस लीग ने एक अलग पहचान दिलाई है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट किस गेंदबाज ने झटके हैं. यानी इस सीजन पर्पल कप (Purple Cup) पर किस खिलाड़ी का कब्जा रहा. बता दें कि पर्पल कप उस खिलाड़ी को दी जाती है जिसने पूरे सीजन सबसे ज्यादा विकेट झटके होते हैं…

इस गेंदबाज ने झटके इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट गुजरात टाइटन्स के प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने 15 मैच में कुल 25 विकेट चटकाए. उनका एवरेज भी 19.52 का रहा. एक बार उन्होंने एक ही मैच में 4 विकेट भी झटके. बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस के लिए शानदार गेंदबाजी की।

इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले 5 गेंदबाज…
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा रहे. जिन्होंने 15 मैच में कुल 25 विकेट चटकाए. वहीं, दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स के नूर अहमद रहे. नूर ने 14 ही मैच में 24 विकेट चटकाए और दो बार इस सीजन में एक ही मैच में 4 विकेट झटके. तीसरे नंबर पर आरसीबी के जोश हेजलवुड रहे जिन्होंने 12 मैच में 22 विकेट झटके. वहीं चौथे नंबर पर मुंबई के ट्रेंट बोल्ट रहे जिन्होंने 16 मैच में 22 विकेट झटके. इस लिस्ट में पाचवें पायदान पर पंजाब किंग्स के अर्शदीप रहे जिन्होंने 17 मैच में 21 विकेट झटके।

ऐसा रहा फाइनल मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का खिताब आरसीबी ने 17 साल बाद जीत लिया है. फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के इस महामुकाबले में उतरी थीं. आरसीबी की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी थी. आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे. कोहली के बल्ले से 43 रन आए. वहीं जेमिसन और अर्शदीप ने 3-3 विकेट झटके थे. इसके जवाब में उतरी पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी और आरसीबी ने ये खिताब जीत लिया।

Exit mobile version