Site icon अग्नि आलोक

इंदौर के 85 वार्डों में किसने किसे दी शिकस्त

Share

इंदौर

भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव इंदौर के नए महापौर होंगे। उन्होंने कांग्रेस के संजय शुक्ला को 134294 वोटों से हराया। भार्गव को 592519 वोट मिले, जबकि संजय शुक्ला को 459562 ही मिले। महापौर पद के लिए कुल डाक मतपत्र 2629 मिले थे, इनमें से पुष्यमित्र भार्गव को 1337 संजय शुक्ला को 797 वोट मिले। जबकि 411 वोट रिजेक्ट किए गए। महापौर के वो​​​​​टों के लिए 32 राउंड की काउंटिंग की गई। इनमें इवीएम का एक भी वोट रिजेक्ट नहीं किया गया। जबकि 6032 वोट नोटा को भी मिले। भार्गव के चुनाव जीतने के बाद भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया।

इंदौर में नगर निगम चुनाव में सभी वार्डों की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। शहर के 85 वार्डों में से 64 वार्डों में भाजपा और 19 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय भी पार्षद बने हैं। एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। इससे पहले 2015 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को 65 सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा-कांग्रेस को एक सीट का नुकसान हुआ है।

चुनाव जीतने के बाद पुष्यमित्र भार्गव को प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेता भी मंच पर मौजूद थे। इनमें तीन पूर्व महापौर कैलाश विजयवर्गीय, कृष्णमुरारी मोघे और डॉ. उमाशशि शर्मा भी मंच पर मौजूद थे। सांसद सुमित्रा महाजन, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला सहित कलेक्टर मनीषसिंह और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र भी मौजूद थे।

जानिए किस वार्ड में कौन कितने वोट से जीता, किसे हराया

Exit mobile version