
अगले लोकसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी? इसको लेकर कराए गए सर्वे के नतीजे में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। एनडीए को 306 तो वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के खाते में 193 सीटें जाती दिख रही हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में यह नतीजे सामने आए हैं। वहीं इसी सर्वे में अब तक के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री कौन हैं इसको लेकर सवाल पूछे गए। यहां भी इस सर्वे के नतीजे में नरेंद्र मोदी दूसरे पूर्व प्रधानमंत्रियों के मुकाबले काफी आगे नजर आ रहे हैं।
इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में अब तक देश के सबसे अच्छे पीएम कौन हैं, इस सवाल के जवाब में 43 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया है। वहीं दूसरे नंबर पर 15 प्रतिशत लोगों ने इंदिरा गांधी गांधी का नाम लिया है। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी को 12 प्रतिशत तो वहीं मनमोहन सिंह के पक्ष में 11 फीसदी लोगों ने वोट किया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पक्ष में 6 फीसदी लोगों ने वोट किया।
NDA के बेहद करीब पहुंचा I.N.D.I.A., महज 2% का फासला, जानिए सर्वे में किसको कितनी सीट
2024 में किसकी सरकार आएगी ? आज चुनाव हुए तो एनडीए के पक्ष में कितनी सीटें जाएंगी तो वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को कितनी सीटें मिलेंगी। इस सर्वे में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एनडीए के खाते में 306 सीटें जाती दिख रही हैं। तो वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को 193 सीटें तो वहीं अन्य के खाते में 44 सीटें मिलती दिख रही हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में यह नतीजे सामने आए हैं।
| NDA | I.N.D.I.A | अन्य |
| 306 | 193 | 44 |
यदि वोट शेयर की बात की जाए तो विपक्षी दलों का गठबंधन एनडीए के बिल्कुल करीब पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सर्वे के मुताबिक एनडीए के पक्ष में 43 फीसदी तो वहीं I.N.D.I.A के पक्ष में 41 फीसदी वोट शेयर जाता दिख रहा है। वहीं अन्य के खाते में 16 फीसदी का वोट शेयर जाता दिख रहा है। जहां तक बीजेपी और कांग्रेस के अकेले सीटों की बात की जाए तो बीजेपी को 287 तो वहीं कांग्रेस को 74 और अन्य के खाते में 182 सीटें जाती दिख रही हैं।
| बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
| 287 सीटें | 74 सीटें | 182 सीटें |
NDA सरकार के कामकाज से क्या संतुष्ट हैं। देश का मिजाज जानने के लिए हुए इस सर्वे में 59 फीसदी लोगों ने कहा हां। वहीं 19 फीसदी लोग असंतुष्ट नजर आए। सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि किसे मानते हैं। इसके जवाब में 21 फीसदी ने लोगों ने कोविड महामारी से निपटने को सबसे बड़ी उपलब्धि मानते है। दूसरे नंबर पर 13 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार रहित सरकार को उपलब्धि मानते हैं। राम मंदिर और 370 की विदाई को भी उपलब्धि बताया है।
| मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि | वोट नतीजे |
| कोविड महामारी से निपटना | 21% |
| भ्रष्टाचार रहित सरकार | 13% |
| 370 की विदाई | 12% |
| राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर | 11% |
| आधारभूत सुविधाएं | 7% |
| पाकिस्तान-चीन विवाद | 2% |
इस सर्वे में सरकार की सबसे बड़ी नाकामी को लेकर सवाल पूछा गया जिसके जवाब में 25 फीसदी लोगों ने महंगाई को बताया। वहीं 17 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ी नाकामी बताया।
| मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी | वोट नतीजे |
| महंगाई | 25% |
| बेरोजगारी | 17% |
| आर्थिक विकास | 12 % |
| 2024 में बीजेपी को वोट क्यों देंगे | वोट |
| नरेंद्र मोदी | 44% |
| विकास | 22% |
| हिंदुत्व | 14% |
| कल्याणकारी योजनाएं | 8% |
| सवाल | हां | नहीं | कह नहीं सकते |
| मोदी सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ | 54% | 41% | 5% |
| विपक्ष की टूट से क्या महाराष्ट्र में बीजेपी को फायदा होगा | 60% | 25% | 15% |
मणिपुर के मुद्दे पर भी इस सर्वे में लोगों से सवाल पूछे गए। मणिपुर हिंसा पर केंद्र की रणनीति क्या होनी चाहिए? इस सवाल के जवाब में 44 फीसदी लोगों का कहना था कि राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए था। वहीं 21 फीसदी का मानना था कि अलग-अलग ग्रुप के साथ तुरंत बातचीत होनी चाहिए थी।
| मणिपुर हिंसा पर राय | वोट प्रतिशत, नतीजे |
| केंद्र सरकार की नाकामी | 30% |
| राज्य सरकार की नाकामी | 25% |
| केंद्र-राज्य दोनों की नाकामी | 20% |
| विपक्ष | 14% |
| कह नहीं सकते | 11% |
| प्रधानमंत्री | वोट प्रतिशत |
| नरेंद्र मोदी | 43 |
| इंदिरा गांधी | 15 |
| अटल बिहारी वाजपेयी | 12 |
| मनमोहन सिंह | 11 |
| जवाहर लाल नेहरू | 06 |
हालांकि इस सर्वे रिपोर्ट को लेकर चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि नरेंद्र मोदी की पॉपुलैरिटी में कोई गिरावट नहीं दिख र ही है। न 2014 में न 2019 में और अब नहीं। हालांकि इस सर्वे के नतीजों में ऐसे सवालों में Age फैक्टर का भी अहम रोल होता है। अभी के जो युवा वोटर्स हैं जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है शायद उन्होंने दूसरे प्रधानमंत्रियों को वैसे नहीं देखा। Age फैक्टर के हिसाब से तुलनात्मक नतीजे अलग-अलग आते हैं।
इस सर्वे में NDA सरकार के कामकाज से क्या संतुष्ट हैं इस सवाल के जवाब में 59 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं 19 फीसदी लोग असंतुष्ट नजर आए। इस सर्वे के मुताबिक आज चुनाव हुए तो एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच तुलना में भी वह इस सर्वे में काफी आगे नजर आ रहे हैं।