Site icon अग्नि आलोक

कांग्रेस को कवि कुमार विश्वास से परहेज क्यों?

Share

एस पी मित्तल, अजमेर
27 अप्रैल को पंजाब के रोपण में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने अपने इस विरोध में कुमार विश्वास को शामिल नहीं किया। यानी कुमार विश्वास से कांग्रेस परहेज कर रही है। जिस एफआईआर का विरोध कांग्रेस कर रही है उसमें कुमार विश्वास भी आरोपी हैं। सवाल उठता है कि जब कांग्रेस अलका लांबा के लिए प्रदर्शन कर रही है तो उसमें कुमार विश्वास को शामिल क्यों नहीं किया गया है? सब जानते हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा को राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त कर रखा है। यानी गहलोत के माध्यम से कुमार विश्वास के तार कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। आयोग में आम तौर पर कांग्रेस विचारधारा के व्यक्तियों की नियुक्ति ही मौजूदा समय में की  जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबंध पंजाब के अलगाववादियों के साथ रहने का आरोप लगाया था। इन आरोपों पर ही अलका लांबा ने कांग्रेस की ओर से टिप्पणी की थी। कुमार विश्वास के बयान और अलका लांबा की टिप्पणी को लेकर ही पंजाब की रोपण पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 153, 15ए, 323, 341, 506, 120बी के तहत केस दर्ज किया है। इस मुकदमे में गिरफ्तार से बचने के लिए कुमार विश्वास ने अब पंजबा-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। विश्वास ने कोर्ट से आग्रह किया है कि इस एफआईआर को रद्द किया जाए। 

Exit mobile version