अग्नि आलोक

धर्मेंद्र का ‘सनी विला’ क्यों है खास? जहां 3 पीढ़ियां रहती हैं साथ

Share

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के चाहने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. सनी देओल की तरफ से उनके पापा धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार होने की अपडेट आने के बाद अब बॉलीवुड के ‘धरम पाजी’ को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. ‘ही-मैन’ अब डॉक्टरों की निगरानी में अपने घर पर आराम कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस में बिताने वाले ये लीजेंडरी सुपरस्टार आखिर किस घर में लौटे हैं? वो लौटे हैं ‘सनी विला’ में.

जी हां, हम बात कर रहे हैं देओल परिवार के उस आइकॉनिक ठिकाने की, जिसे पूरी दुनिया ‘सनी विला’ के नाम से जानती है. ये सिर्फ मुंबई के जुहू स्कीम की 11वीं रोड पर खड़ा एक बंगला नहीं, बल्कि उस किसान बेटे के संघर्ष, सफलता और सादगी का 50 साल पुराना जीता-जागता इतिहास है, जिसने बॉलीवुड के नक्शे पर अपना नाम अमर कर दिया. हाल ही में बेटे बॉबी देओल ने खुलासा किया था कि ये घर 50 साल पुराना है, और इसी घर में देओल परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ रहती आई हैं.

‘ही-मैन’ के मेहनत की कहानी

धर्मेंद्र का ये जुहू वाला घर, उनके संघर्ष और सफलता की सबसे बड़ी निशानी है. एक दौर था जब वो मुंबई आए थे और उन्हें रहने के लिए एक मामूली गैराज में जगह मिली थी. लेकिन फिर उन्होंने जो सफलता हासिल की, उसी का नतीजा है ये शानदार ठिकाना. बॉबी देओल ने खुद बताया है कि उनका ये घर 50 साल पुराना है, जिसका मतलब है कि धर्मेंद्र ने इस प्रॉपर्टी को 1970 के दशक के शुरुआती सालों में खरीदा था. उस समय जुहू स्कीम का 11वां रोड आज जितना पॉश और महंगा नहीं था. क्योंकि ज्यादातर एक्टर्स बांद्रा या टाउन साइड रहते थे. धर्मेंद्र ने इस जमीन को समझदारी और दूरदर्शिता के साथ खरीदा था. उस समय की तुलना में उन्होंने जो निवेश किया, वो आज की तारीख में हजारों गुना बढ़ चुका है.

आज जेवीपीडी स्कीम यानी जुहू स्कीम, मुंबई के सबसे पॉश और महंगे इलाकों में से एक बन गया है. 2024-25 के रियल एस्टेट मार्केट और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विशाल और आइकॉनिक बंगले की मौजूदा बाजार कीमत 80 करोड़ से 100 करोड़ के बीच होगी. ‘सनी विला’ सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि देओल परिवार का ‘घर’ है. जहां तीन पीढ़ियां एक साथ रहती हैं. बॉबी देओल ने खुद खुलासा किया है कि इस घर में वो अपनी पत्नी तान्या के साथ, बड़े भाई सनी देओल पत्नी पूजा और परिवार के साथ, चाचा और कजिन भाई भी रहते हैं. जब धरम पाजी मुंबई में होते हैं, तो वो भी अपने घर पर रहते हैं.

यहीं पर हुई थीं करण देओल के शादी की रस्में

सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की शादी की कुछ रस्में भी इसी घर के आंगन में धूमधाम से हुई थीं और धर्मेंद्र के कई जन्मदिन पर उनके फैंस इसी घर के बाहर इकट्ठा होते हैं. धर्मेंद्र के इस मुंबई वाले घर का ज्यादातर नया इंटीरियर बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल ने तैयार किया है. घर के अंदरूनी हिस्से में हल्के लकड़ी के फर्नीचर, बेज और ब्राउन कलर का पैलेट (रंग योजना) का इस्तेमाल किया गया है. यहां बहुत सारी भारतीय कला और कलाकृतियां भी हैं, जो देओल परिवार की सांस्कृतिक जड़ों को दर्शाती हैं. घर में आधुनिकता और पारंपरिकता का सुंदर मिश्रण है, जिसमें वुडन फ्लोरिंग और कांच के बड़े दरवाजे भी शामिल हैं. ये जुहू जैसे सबसे महंगे इलाके में होने के बावजूद पंजाब के सुकून का का अहसास देता है.

घर के अंदर है शानदार बगीचा

मुंबई जैसे कंक्रीट के जंगल में, धर्मेंद्र के बंगले के बाहर एक शानदार, बड़ा लॉन और बगीचा है. धर्मेंद्र को प्रकृति और खेती-बाड़ी से कितना प्यार है, ये बात किसी से छिपी नहीं है. जब भी वो मुंबई में होते हैं, वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने इस बगीचे की झलक साझा करते हैं. यही बगीचा उनके जुहू वाले घर को शहर की भाग-दौड़ से दूर एक शांत ‘फार्महाउस’ का अहसास देता है.

देओल परिवार

अमिताभ बच्चन हैं पड़ोसी

जुहू का ये बंगला सिर्फ देओल परिवार का घर नहीं, बल्कि उस सड़क का हिस्सा है, जहां से बॉलीवुड की महान कहानियां गुजरती हैं. इस बंगले के आसपास ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का घर ‘जलसा’, यशराज फिल्म वाले आदित्य चोपड़ा और अजय देवगन का घर भी है. यानी, ये पता खुद में एक आइकॉनिक पहचान बन चुका है.

दोस्त धर्मेंद्र से मिलने के बाद इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

धर्मेंद्र की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उनके खास दोस्त और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी धर्मेंद्र से मिलने और उनका हाल चाल लेने के लिए पहुंचे थे. बिग बी खुद ही अपनी गाड़ी चलाकर अपने दोस्त से मिलने आए थे. धर्मेंद्र का हाल चाल लेने के बाद अब अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है.

धर्मेंद्र से मिलने के बाद इमोशनल हुए अमिताभ
धर्मेंद्र से मुलाकात करने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल से एक ऐसा पोस्ट किया है जो सबका ध्यान खींच रहा है. इसमें उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक पंक्ति शेयर की है. दिग्गज अभिनेता ने लिखा, ”वो किसे दोषी ठहराये, और किसको दुख सुनाये, जब कि मिट्टी साथ मिट्टी के करे अन्याय. हरिवंश राय बच्चन.”

धर्मेंद्र से मिलने के बाद इमोशनल हुए अमिताभ
धर्मेंद्र से मुलाकात करने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल से एक ऐसा पोस्ट किया है जो सबका ध्यान खींच रहा है. इसमें उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक पंक्ति शेयर की है. दिग्गज अभिनेता ने लिखा, ”वो किसे दोषी ठहराये, और किसको दुख सुनाये, जब कि मिट्टी साथ मिट्टी के करे अन्याय. हरिवंश राय बच्चन.”

क्या कहना चाहते हैं बिग बी?
बिग बी नाम से भी मशहूर अमिताभ बच्चन अपने पिता की पंक्तियों के माध्यम से ये कहना चाहते हैं कि जब इंसान ही इंसान के साथ अन्याय करें तो फिर किसको अपना दुख सुनाया जाए और किसे उसके लिए दोषी ठहराए. बिग बी की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

50 साल पुरानी अमिताभ-धर्मेंद्र की दोस्ती
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बीच दोस्ती का 50 साल पुराना रिश्ता कायम है. साल 1975 में आई दो फिल्मों ‘चुपके चुपके’ और ‘शोले’ के दौरान दोनों के बीच गहरा रिश्ता बन गया था. खासकर शोले फिल्म से. इसमें तो वो ‘जय-वीरू’ की ऐतिहासिक ऑनस्क्रीन दोस्तों की जोड़ी के रूप में छा गए थे. शोले और चुपके चपके के अलावा ये दिग्गज जोड़ी 1980 की फिल्म ‘राम बलराम’ में भी नजर आई थी.

Exit mobile version