Site icon अग्नि आलोक

पत्नी को बाइक पर बिठाकर ज्वेलर के यहां से 80 ग्राम सोना चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस को 10 लाख रुपए के जेवर मिले

Share

इंदौर

चंदन नगर पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो पत्नी को बाइक पर बिठकार चोरी करने जाया करता था। इन्होंने हाल ही में एक ज्वेलर के यहां करीब 80 ग्राम सोने की ज्वेलरी चोरी की थी। चोनों ने चोरी और नकबजनी की 4 वारदातें कबूली हैं। उनके पास से करीब 10 लाख रुपए कीमत की 210 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी ज्वेलरी बरामद की गई है।

चोर के पास से पुलिस ने चार चोरियों के माल को बरामद कर लिया है।

DIG मनीष कपूरिया ने बताया, हाल में सिरपुर स्थित खुशबू ज्वेलर्स के यहां से ग्राहक बन एक दंपती ने 80 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने जब सीसीटीवी और घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की, तो पता चला कि चोरी एक दंपती ने की है।

पुलिस ने आरोपी कैलाश पंवार पिता रमेश पंवार (40) साल निवासी ग्राम नेवरी थाना बेटमा और उसकी पत्नी माया (38) साल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया, वे सिरपुर स्थित खुशबू ज्वेलर्स पर खरीदी करने के बहाने पहुंचे थे। यहां से 80 ग्राम सोने के जेवरात चोरी किए थे। उन्होंने चंदन नगर क्षेत्र में पहले हुई तीन चोरियां कबूली हैं।

दंपति के पास से यह मिला

Exit mobile version