अग्नि आलोक

*क्या चैंपियन बनने पर नकवी से ट्रॉफी लेंगे कप्तान सूर्यकुमार?*

Share

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार के एशिया कप का फाइनल का मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला जाएगा। महामुकाबले से पहले सभी के जहन में बस एक ही सवाल है अगर भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है तो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगी? इसका जवाब तो वक्त ही देगा। 41 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों टीमें पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हैं।एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी रविवार को एशिया कप फाइनल को देखने के लिए मौजूद रहेंगे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच के बाद की पुरस्कार समारोह के दौरान भारतीय टीम उनकी मौजूदगी पर कैसा रुख अख्तियार करती है।

मोहसिन की मौजूदगी में कैसा होगा भारतीय खिलाड़ियों का रुख?
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी रविवार को एशिया कप फाइनल को देखने के लिए मौजूद रहेंगे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच के बाद की पुरस्कार समारोह के दौरान भारतीय टीम उनकी मौजूदगी पर कैसा रुख अख्तियार करती है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल खेला जाएगा। बोर्ड के किसी प्रमुख का मैच देखने आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन विवाद का मुख्य कारण यह है कि एसीसी प्रमुख के तौर पर मैच के बाद पुरस्कार समारोह में नकवी का मौजूद रहना अनिवार्य है।

विज्ञापन

भारत अबतक नो ‘हैंडशेक पॉलिसी’ पर कायम
नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख भी हैं। महाद्वीपीय संस्था अध्यक्ष विजेता टीम को ट्रॉफी देने के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से औपचारिक रूप से हाथ मिलाता है। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ ‘नो हैंडशेक’ की नीति पर कायम है, ऐसे इस बात की संभावना कम है कि भारत विरोधी मानसिकता रखने वाले पीसीबी प्रमुख के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपने खिलाड़ियों को हाथ मिलाने की अनुमति देगा। 

पीसीबी ने आईसीसी से की थी भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत
बीसीसीआई ने अभी तक नकवी को लेकर अपनी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। नकवी के कहने पर ही पीसीबी ने 14 सितंबर के मैच के बाद मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अभिवादन करने से रोका। इस आरोप को हालांकि आईसीसी ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया था। नकवी ने इसके साथ ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को फाइनल से प्रतिबंधित करने की मांग की थी। पीसीबी ने उनकी शिकायत की थी कि उन्होंने 14 सितंबर की जीत को अपने देश की सेना को समर्पित किया और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाई। एशिया कप से जुड़े सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया,’अब तक की जानकारी के अनुसार वह शनिवार शाम को दुबई पहुंचेंगे। जाहिर है कि एसीसी अध्यक्ष के रूप में विजेता टीम को ट्रॉफी वही देंगे। अब देखना होगा कि बीसीसीआई क्या फैसला लेती है।’

मोहसिन नकवी का विवादित पोस्ट
नकवी ने पिछले कुछ दिनों में दो बार एक्स पर भारत विरोधी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल के जश्न का पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने विमान दुर्घटना का इशारा किया था। यह वही इशारा है जिसे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 21 सितंबर को भारत के खिलाफ मैच में बार-बार किया था। इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगा है।

Exit mobile version