लोकनायक श्रमजीवी पत्रकार संगठन का मिलन समारोह संपन्न
इंदौर। लोकनायक श्रमजीवी पत्रकार संगठन के बैनर तले छोटे और मझोले अखबारों से जुड़े हुए पत्रकारों का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप राजपाल थे जबकि अन्य अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार रामस्वरूप मंत्री, योगेंद्र जोशी ,शेलेन्द्र जोशी, राजकुमार शिंदे, दिलीप मिश्रा,आर के शुक्ला ऋतु छाबडा सहित कई अतिथि उपस्थित थे। मिलन समारोह में जहां पत्रकारों ने अपनी समस्याएं जाहिर की, वहीं तय किया गया कि चाहे विज्ञापन का मामला हो या छोटे अखबारों को भूखंड उपलब्ध कराने का ,या अधिमान्यता का इन तमाम समस्याओं को लेकर पत्रकारों का दल जल्द ही भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

लोकनायक श्रमजीवी पत्रकार, संगठन द्वारा पत्रकार मिलन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार साथी गण मौजूद रहे और अपनी विचार व्यक्त कीए आज के युग की पत्रकारिता को देखते हुए अपने विचारों के माध्यम से पुरानी पत्रकारिता का आगाज रखा, पत्रकार साथियों के हित के लिए संगठन को एकजुट कर मध्यप्रदेश शासन के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से छोटे पत्रकारों के हित के लिए निवेदन और ज्ञापन देने की बात कही। छोटे पत्रकारों को भी शासन द्वारा, दी गई सुविधाओं का लाभ मिल सके यह कोशिश की जाएगी।
सभी पत्रकार साथियों का पुष्प माला द्वारा सम्मान किया गया।
लोकनायक श्रमजीवी पत्रकार संगठन से,कल्याण सिंह निराला (वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार),राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरदीप सिंह (पप्पू वीर ),सचिव नरेंद्र पाल सिंह, दिलीप राजपाल, भरत भूषण, उत्तम सिंह वालिया, रमेश विश्वकर्मा, योगेंद्र जोशी, शैलेंद्र जोशी, आर के शुक्ला, राजकुमार शिंदे, रामस्वरूप मंत्री, सचिन नीमा, ऋतु छाबड़, राजकुमारी कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अनिल दुबे (वकील) , दिलीप मिश्रा, भीम सिंह सोलंकी,किरण मैडम, ललित शर्मा, अंकुल प्रताप सिंह बघेल, अज्जीजू रहमान अंसारी, जितेंद्र वामने, सहित बड़ी संख्या में शहर के पत्रकार और छोटे अखबारों के संपादक उपस्थित थे।